फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Accident on Chalali Road, car hits scooter, rider injured

Una News: चलाली रोड पर हादसा, कार ने मारी स्कूटी को टक्कर, सवार घायल

Sat, 06 Sep 2025 07:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
Accident on Chalali Road, car hits scooter, rider injured
टांग में आई चोट, लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। भरवाईं के नज़दीक चलाली रोड पर एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक राकेश कुमार (45 वर्ष) पुत्र शाम लाल, निवासी बगली, गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी टांग पर चोट आने पर स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत चिंतपूर्णी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार कांगड़ा की ओर जा रही थी और यह हादसा मुख्य सड़क पर हुआ। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और राहगीरों ने घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। मोईन थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच की। उन्होंने बताया कि स्कूटी सवार को टक्कर लगने से टांग में चोट आई है। दोनों पक्षों के बीच बाद में आपसी समझौता हो जाने के कारण पुलिस ने इस मामले में कोई मामला दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed