{"_id":"3a984de261aea8f8ab7b1bcf6214c959","slug":"accident-hindi-news-353","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सड़क हादसों में दो की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Tue, 10 Nov 2015 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिले के सनोली और देहलां में पेश आए दो सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।
दीपावली से ठीक पहले हुए इन हादसों से संबंधित परिवारों में मातम छा गया है। पुलिस ने सनोली में पेश आए हादसे में मौत का शिकार बने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है, जबकि घटना के संबंध में केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह सनोली निवासी सुखविंद्र सिंह ट्रैक्टर लेकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान वह ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और बेकाबू ट्रैक्टर दुकानों से टकराता हुआ आगे निकल गया। वहां आगे पैदल जा रहा स्थानीय निवासी तारा चंद इसकी चपेट में आ गया। हादसे में तारा चंद बुरी तरह घायल हो गया। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही संतोषगढ़ पुलिस चौकी से टीम ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। वहीं ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
उधर, देहलां में पेश आए सड़क हादसे में बसोली निवासी तरसेम कौर की मौत हुई है, जबकि हादसे दो जख्मी हुए हैं। जानकारी के अनुसार बसोली निवासी तरसेम कौर अपने बेटे के साथ स्कूटर पर जा रही थीं कि एक वाहन की तेज रोशनी पड़ने पर स्कूटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लुढ़क गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत गई, जबकि स्कूटर पर सवार दो जख्मी हो गए। जनहित मोर्चा के सलाहकार भाग सिंह ने हादसे में घायल दोनों को नंगल के निजी अस्पताल में उपचार दिलवाया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।