{"_id":"6a88b269ce27fef03e084bc2","slug":"abvp-performed-a-havan-on-the-college-campus-praying-for-wisdom-to-prevail-among-the-college-administration-una-news-c-93-1-una1017-203115-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एबीवीपी ने कॉलेज परिसर में किया हवन, कॉलेज प्रशासन की सद्बुद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एबीवीपी ने कॉलेज परिसर में किया हवन, कॉलेज प्रशासन की सद्बुद्धि की कामना
Sat, 22 Aug 2026 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
ऊना। ऊना कॉलेज में फीस वृद्धि को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और कॉलेज प्रशासन के बीच चल रहा विवाद अब विरोध के नए रूप तक पहुंच गया है। फीस वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर पहले सांकेतिक भूख हड़ताल कर चुकी एबीवीपी ने शुक्रवार को कॉलेज परिसर में शांति हवन का आयोजन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने हवन के दौरान कॉलेज प्रशासन के लिए सद्बुद्धि की कामना की और कहा कि बढ़ी हुई फीस के कारण आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने बिना अनुमति हवन आयोजित करने पर आपत्ति जताई है। इसके बावजूद हवन आयोजित किया गया जिससे कॉलेज का माहौल खराब करने का प्रयास हो रहा है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कॉलेज इकाई अध्यक्ष सूरज शर्मा ने कहा कि सेल्फ फाइनांस कोर्सेज में बढ़ाई गई फीस को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। फीस वृद्धि से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। एबीवीपी इससे पहले फीस वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर कॉलेज परिसर में सांकेतिक भूख हड़ताल कर चुकी है, जो अभी भी जारी है।
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मीता शर्मा ने कहा कि कॉलेज का संचालन करने वाले सभी लोग बुद्धिजीवी हैं और उनकी सद्बुद्धि के लिए किसी प्रकार का हवन करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर में हवन करने के लिए एबीवीपी ने प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली थी। उन्होंने कहा कि फीस वृद्धि के मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से लगातार विचार-मंथन किया जा रहा है। विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस मामले में उचित निर्णय लिया जाएगा। डॉ. मीता शर्मा ने कहा कि चार दिन पहले फीस वृद्धि के मुद्दे को लेकर कॉलेज प्रशासन और एबीवीपी पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई थी। बैठक में विद्यार्थी परिषद के नेताओं ने स्वयं कहा था कि आगामी निर्णय आने तक कॉलेज परिसर में किसी प्रकार की गतिविधि नहीं की जाएगी।