फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   About 33 thousand students from ninth to twelfth will reach school today

नौवीं से बारहवीं के करीब 33 हजार विद्यार्थी आज पहुंचेंगे स्कूल

Wed, 02 Feb 2022 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
About 33 thousand students from ninth to twelfth will reach school today
एडुपेस कोचिंग संस्थान में सैनिटाइज करती कर्मी। संवाद - फोटो : Una
ऊना। जिले में वीरवार से शिक्षण संस्थानों में कक्षाएं फिर से शुरू जाएंगी। सरकारी के साथ निजी स्कूल भी वीरवार से नौवीं से बाहरवीं की कक्षाएं संचालित करने के लिए तैयार हैं। स्कूलों में कोरोना गाइडलाइंस के अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में सरकारी व निजी स्कूलों के करीब 33 हजार विद्यार्थी ऑफलाइन पढ़ाई के लिए अपने-अपने शिक्षण संस्थानों में पहुंचेंगे। जिले में कोचिंग संस्थान के प्रबंधक भी कक्षाएं शुरू करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

ऊना जिले में राजकीय सीनियर सेकेंडरी व हाई स्कूल 183 हैं। इनमें 137 सीनियर सेकेंडरी हैं और 46 स्कूल हाई हैं। जबकि, करीब 100 निजी स्कूल हैं। इनमें 50 सीनियर सेकेंडरी हैं और 50 हाई स्कूल हैं। जिले के सरकारी स्कूलों में 23,941 विद्यार्थी नौवीं से बाहरवीं तक पढ़ाई कर रहे हैं। जबकि, निजी स्कूलों में 9,227 विद्यार्थी अध्ययनरत है।
विज्ञापन

निजी स्कूलों में तीन फरवरी से विद्यार्थियों के आने को लेकर सीबीएसई स्कूल एसोसिएशन ने तैयारियों को लेकर बैठक भी आयोजित की। निर्णय लिया गया कि सभी स्कूल प्रबंधन तीन फरवरी से निर्धारित कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाएंगे। शुरूआत में देखा जाएगा कि कितने बच्चे आते हैं, इसके बाद ही आगे कुछ तय किया जाएगा। इसके साथ पेपर फरवरी के अंत में होंगे। पढ़ाई ऑनलाइन होने के कारण पेपर भी ऑनलाइन लेने का तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई स्कूल एसोसिएशन जिला ऊना के अध्यक्ष सुमेश कुमार शर्मा ने बताया कि वीरवार से सभी निजी स्कूलों में नौवीं से बाहरवीं के बच्चें आएंगे। शुरूआती रूझान के बाद आगामी निर्णय लिया जाएगा। एडुपेस कोचिंग संस्थान के एमडी अभिनव धीमान ने बताया कि वीरवार से सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक संस्थान में कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। इस संबंध में संस्थान के प्रशिक्षुओं केे सूचित कर दिया गया है। सभी प्रशिक्षुओं को कोविड अनुरूप व्यवहार को लेकर सख्ती से पालन करने को कहा गया है। वहीं, उच्च शिक्षा उपनिदेशक जनक सिंह ने बताया कि सभी स्कूल प्रबंधन ने कक्षा कक्ष सैनिटाइज कर लिए हैं। कोविड अनुरूप व्यवहार का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के लिए स्कूलों के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed