फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Abhishek and Rouhani first in Olympic Day Run

ओलंपिक डे रन में अभिषेक व रूहानी प्रथम।

Thu, 23 Jun 2022 10:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Abhishek and Rouhani first in Olympic Day Run
ओलंपिक डे रन के दौरान पुलिस लाइन झलेड़ा में प्रतिभागियों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरुक कर? - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर इंदिरा स्टेडियम ऊना में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर और छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने ओलंपिक डे रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह दौड़ इंदिरा स्टेडियम ऊना से आरंभ होकर पुलिस लाइन झलेड़ा में समाप्त हुई। दौड़ में खिलाड़ियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्कूली छात्रों ने भाग लिया। ओलंपिक डे रन में लड़कों में अभिषेक कुमार प्रथम और चंदन कुमार द्वितीय व रोहित ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कियों में रूहानी राणा ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस दौरान वीरेंद्र कंवर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस को मनाने का उद्देश्य खेल तथा स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता लाना है। उन्होंने कहा कि खेल का मैदान अनुशासन सिखाता है, जो जीवन में सफलता के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 82 खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा उम्दा प्रदर्शन किया। यह राज्य के लिए शुभ संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) डॉ. अमित कुमार शर्मा, एएसपी प्रवीण धीमान, राज्य ओलंपिक संघ के महासचिव राजेश भंडारी, बलवंत ठाकुर, टीपी चोपड़ा, जागीर सिंह रंधावा, एसके शांडिल्य तथा विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बच्चों को ट्रैफिक नियमों के प्रति किया जागरूक
ऊना। विश्व ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में वीरवार को इंदिरा स्टेडियम से पुलिस लाइन झलेड़ा तक ओलंपिक डे रन आयोजित की गई। इस मौके पर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने विद्यार्थियों को खेलों के साथ-साथ ट्रैफिक नियमों के प्रति सजग रहने का संदेश भी दिया।
आरटीओ ऊना राजेश कुमार कौशल ने पुलिस लाइन झलेड़ा में बच्चों, युवाओं और ओलंपिक रैली के प्रतियोगियों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी पुस्तकें व अन्य सामग्री वितरित की।

आरटीओ ने कहा कि लोगों को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से देखते हुए सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों की सहायता के लिए कानून में प्रावधान किए गए हैं, ताकि लोग बिना किसी डर और झिझक के सड़क दुर्घटना के घायलों की सहायता कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed