फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Aap ki Aawaj

अपने ही घरों में बेगाने हुए रक्कड़ कॉलोनी के बाशिंदे

Wed, 07 Dec 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Wed, 07 Dec 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Aap ki Aawaj
ऊना में अापकी अावाज कार्यक्रम में माजूद अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

रक्कड़ स्थित हिमुडा कॉलोनी के बाशिंदे अपने ही घरों में बेगाने हो गए हैं। लोग लाखों रुपये घरों के निर्माण पर खर्च करने के बावजूद किरायेदार जैसा जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं। मेंटेनेंस चार्जिज समेत पानी के भारी भरकम बिल अदा करने के बावजूद कॉलोनी में एक अदद पार्क तक नहीं है। सड़कों की हालत खराब है। प्लॉट बेचते वक्त हिमुडा ने 8,109.99 वर्ग मीटर में स्वास्थ्य केंद्र खोलने का वायदा किया था, लेकिन उस जगह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बना दिया गया है। गौरतलब है  कि कालोनी में अधिकांश विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त बुजुर्ग लोग रहते हैं। बुधवार को लोगों ने अमर उजाला के विशेष अभियान आपकी आवाज के माध्यम से क्षेत्र की कई समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।

विज्ञापन

बैठक में हिमुडा हाउसिंग कॉलोनी के एसडीओ एसपी कपलेश के अलावा तहसीलदार ऊना राज कुमार ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी, आईपीएच विभाग से सहायक अभियंता शशिकांत, कनिष्ठ अभियंता रजत कुमार, बलविंद्र सिंह के अलावा स्थानीय पंचायत प्रधान सुनीता देवी और बीडीसी सदस्य शक्ति शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
कौन सुने, किसको सुनाएं
हिमुडा कॉलोनी के बाशिंदों की समस्याएं ऐसी हैं, जिन पर स्थानीय रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने कई बार हिमुडा और सरकार के विभिन्न विभागों से पत्राचार किया, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। दरअसल जिला मुख्यालय के साथ लगती रक्कड़ कॉलोनी जलग्रां पंचायत के तहत आती है, लेकिन इस पर सारा नियंत्रण हिमुडा का है। लोग पंचायत और कॉलोनी से बाहर निकल कर नगर परिषद में आना चाहते हैं, जिससे वे भी शहर को मिलने वाली सुविधाओं का उपभोग कर सकें। लेकिन कॉलोनी के बाशिंदों की सुनवाई करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
क्या कहते हैं लोग
-पार्क तक नहीं बना सका हिमुडा
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यू) के मुख्य सलाहकार एमएल वशिष्ठ का कहना है कि कॉलोनी के कूड़ादान हमेशा भरे रहते हैं। उन्हें खाली करने की कोई व्यवस्था नहीं। हिमुडा लोगों को एक अदद पार्क तक नहीं दे सका है।
तीन महीने से मेन होल खराब
स्थानीय निवासी संगीता ने बताया कि उनके घर के सामने सीवरेज का मेन होल खराब पड़ा है। खुले में लीकेज हो रही है। कई बार शिकायतों के बावजूद कोई हल नहीं किया गया।
जमीन की जल्द हो म्यूटेशन
आरडब्ल्यूए के महासचिव एसपी शर्मा का कहना है कि लोगों ने हिमुडा से प्लाट खरीद रखे हैं, लेकिन कई सालों बाद भी उनकी म्यूटेशन नहीं हो पाई है, जिसकी वजह से वरिष्ठ नागरिक अपनी संपत्ति को लेकर चिंतित हैं।
स्वास्थ्य सुविधा मुहैया हो
वरिष्ठ नागरिक केडी शर्मा ने कहा कि हिमुडा ने प्लॉट बेचते समय हेल्थ सेंटर, कम्यूनिटी सेंटर व एजुकेशन सेंटर बनाने के दावे किए थे, लेकिन कालोनी में एक भी सुविधा नहीं। विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया।
आईपीएच दे कॉलोनी को पानी
वरिष्ठ नागरिक केआर शर्मा का कहना है कि कॉलोनी में हिमुडा अपने स्तर पर पानी की आपूर्ति कर रहा है, जिसके भारी भरकम चार्जिज हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि आईपीएच कॉलोनी को सीधे तौर पर पानी दे।
-महिलाओं की सुरक्षा नहीं
राधा ठाकुर ने कहा कि कॉलोनी में देर शाम को आम लोगों-खासकर महिलाओं की कोई सुरक्षा नहीं। सरेआम महिलाओं से चेन स्नेचिंग की घटनाएं घट रही हैं। कालोनी में सुरक्षा का इंतजाम किया जाए।
बुजुर्गों के लिए मिले सुविधा
देश राज मेहता का कहना है कि कॉलोनी में रह रहे बुजुर्ग पेंशनर्स पेंशन आते ही अपनी आधी से ज्यादा कमाई विभिन्न करों पर लगा देते हैं, ऐसे में बुजुर्गों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।
कौन बनाएगा पार्क
युवा आकाश का कहना है कि वह इस कॉलोनी में बच्चों के लिए एक भी अदद पार्क खेलने के लिए नहीं। आखिर यहां पार्क जैसी आधारभूत सुविधाएं जुटाने की जिम्मेदारी किसकी है?
क्या कहते हैं अधिकारी व जनप्रतिनिधि
जल्द लगेंगे डस्टबिन, मामला उठाएंगे : कपलेश
हिमुडा के एसडीओ एसपी कपलेश ने लोगों की समस्याओं को उनके निदान का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि आठ और कवर्ड डस्टबिन की स्वीकृति ले ली गई है। जल्द घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन मामलों को सरकार और उच्च्चाधिकारियों तक पहुंचाने की जरूरत है, उनके बारे में लिखा जाएगा। कॉलोनी के बाशिंदों से 1 करोड़ 87 लाख 60 हजार की देनदारी है। साथ ही पानी का 2 लाख 10 हजार भुगतान बकाया है। उन्होंने लोगों से शीघ्र भुगतान का आग्रह किया।
इनसेट
पंचायत और हिमुडा दे एनओसी : बेदी
नगर पंचायत ऊना के अध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी ने कहा कि कॉलोनी के बाशिंदे अगर नप में आना चाहते हैं तो इसको लेकर पंचायत और हिमुडा एनओसी दे। उसके बाद यह मामला सरकार के ध्यानार्थ लाया जाएगा। वहीं, उन्होंने भविष्य में कॉलोनी से घर-घर से कूड़ा उठाने को भी हामी भरी।
इनसेट
हिमुडा एनओसी दे तो करेंगे विकास : सुनीता
ग्राम पंचायत जलग्रां (टब्बा) की प्रधान सुनीता देवी का कहना है कि हिमुडा अगर एनओसी दे तो पंचायत कॉलोनी में विकास करवाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पंचायत के सभी बाशिंदों को तय सुविधाएं देने के लिए पंचायत वचनबद्ध है।

इनसेट
जल्द निपटाए जाएंगे म्यूटेशन मामले : तहसीलदार
तहसीलदार ऊना राज कुमार ठाकुर ने लोगों की समस्याओं को सुनते हु़ए कहा कि म्यूटेशन के जितने भी मामले हैं, उन्हें जल्द निपटाया जाएगा। उन्होंने इसके लिए हिमुडा को खसरा नंबर मुहैया करवाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed