फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A wave of devotion surged in the procession at Harishah Darbar Amboa.

Una News: हरिशाह दरबार अंबोआ में शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Thu, 08 Jan 2026 07:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
A wave of devotion surged in the procession at Harishah Darbar Amboa.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दौलतपुर चौक (ऊना)। डेरा बाबा हरिशाह दरबार अंबोआ में 28वीं गोभागवत कथा के उपलक्ष्य में वीरवरा को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा की अगुवाई गद्दीनशीन पंडित राकेश शाह और कथावाचक कृष्ण कन्हैया जोशी ने की, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।शोभायात्रा हरिओम शिव मंदिर, अंबोआ से शुरू होकर नंगल जरियालां बाजार सहित आसपास के गांवों की परिक्रमा करते हुए कथास्थल पर पहुंची। रास्ते में ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। नंगल जरियालां बाजार के दुकानदारों ने श्रद्धालुओं के लिए चाय और जलपान की विशेष व्यवस्था भी की। कथावाचक कृष्ण कन्हैया जोशी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कलियुग में श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य का कल्याण सुनिश्चित है। उन्होंने कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को भक्ति मार्ग से जुड़ने की प्रेरणा दी। गद्दीनशीन पंडित राकेश शाह ने बताया कि नौ से 15 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंडित कृष्ण कन्हैया जोशी की ओर से श्रीमद् गो भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed