फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A speeding bus veered off the highway, forcing pedestrians to flee.

Una News: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर घूमी, राहगीरों ने भागकर बचाई जान

Thu, 16 Oct 2025 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
A speeding bus veered off the highway, forcing pedestrians to flee.
ऊना श्हार में डिवाइडर से टकराने के बाद हाइवे पर घूमी एचआरटीसी की बस। स्त्रोत वीडियो
हरोली से शिमला जा रही थी बस, सुबह सात बजे ऊना काॅलेज के पास हादसा
विज्ञापन


क्रॉसर
बस का फ्रंट शीशा टूटने समेत एक लाख रुपये का नुकसान
हादसे के समय 35 यात्री थे बस में सवार, सभी सुरक्षित

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना शहर में पीजी कॉलेज के समीप बुधवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। हरोली से शिमला जा रही हिमाचल पथ परिवहन ऊना डिपो की तेज रफ्तार बस अचानक हाईवे किनारे डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित हो गई और सड़क पर 190 डिग्री एंगल से घूम गई। घूमने के बाद बस हाईवे किनारे दुकान से टकरा गई। इससे बस का फ्रंट शीशे समेत करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। हाईवे किनारे चल रहे दो राहगीरों ने भागकर जान बचाई। हादसा सुबह सात बजे हुआ। बस में उस समय करीब 35 यात्री सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि उस समय हाईवे खाली था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बाद में यात्रियों को दूसरी बस से शिमला भिजवाया। बस सुबह 6:20 बजे हरोली बस अड्डे से रवाना हुई थी। 40 मिनट बाद हादसा हो गया। बस को हरोली के गांव धनपुर का चालक रविंद्र कुमार चला रहा था। एचआरटीसी की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है। बस तेज रफ्तार में थी। डिवाइडर से टकराने के बाद अचानक चालक ने ब्रेक लगाई और बस पूरी तरह घूम गई। करीब 10 मिनट बाद पुलिस और एचआरटीसी के अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्य जुटाए हैं।

चालक पर गिर सकती है गाज
मामले की गंभीरता को देखते हुए एचआरटीसी ने विभागीय जांच बैठा दी है। रिपोर्ट के आधार पर चालक को चार्जशीट करने समेत अन्य कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल चालक का मेडिकल करवाकर एमएलसी कटवा दी है। हालांकि, जिस दुकान से बस टकराई थी, उसके साथ समझौता हो गया है।
विज्ञापन


कोट्स
हादसे के करीब 10 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। संबंधित विभाग को भी रिपोर्ट दे दी है। मामले में अब परिचालक से भी पूछताछ की जाएगी। लापरवाही नजर आती है तो मामला दर्ज कर लिया जाएगा। -कुलदीप कुमार, प्रभारी, शहरी पुलिस चौकी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट्स
हादसे के बाद मामले को लेकर विभागीय जांच बैठा दी है। चालक की एमएलसी कटवा दी है। प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही नजर आ रही है। बस को करीब नुकसान हुआ है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। -सुरेश धीमान, उपमंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed