फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A record 89,839 quintals of wheat have been purchased so far in Himachal

प्रदेश में किसानों से अब तक रिकॉर्ड 89,839 क्विंटल गेहूं खरीदी: वीरेंद्र कंवर

Mon, 31 May 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
A record 89,839 quintals of wheat have been purchased so far in Himachal
ऊना। हिमाचल में किसानों से 27 मई तक रिकॉर्ड 89,839 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। यह जानकारी देते हुए कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले अब तक 187 प्रतिशत अधिक गेहूं की खरीदी गई है, जोकि एक रिकॉर्ड है। पिछले वर्ष इतनी ही अवधि में किसानों से 58,544 क्विंटल गेहूं खरीदी गई थी।
विज्ञापन

कंवर ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए कोरोना के बीच राज्य में आठ केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जा रही है। सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में 27,014 क्विंटल तथा काला अंब में 487 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। जिला ऊना के कांगड़ में 16,833 क्विंटल और टकारला में 9722.50 क्विंटल, जबकि कांगड़ा जिला के ठाकुरद्वारा में 15,662 क्विंटल व फतेहपुर में 8935 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त बिलासपुर जिला के पट्टा घुमारवीं में 402.50 क्विंटल जबकि सोलन के नालागढ़ में 10,782 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस सुविधा का लाभ अब तक 2174 किसान उठा चुके हैं। कोरोना संकट के बीच कर्फ्यू के कारण प्रदेश के किसानों को कहीं कोई समस्या न हो, इसलिए सरकार किसानों से घर-द्वार पर गेहूं की खरीद की जा रही है। कहा कि किसानों से 1975 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदी जा रही है। किसानों से एफसीआई के माध्यम से गेहूं की खरीद 10 जून तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले के आदेशों के मुताबिक यह तिथि 31 मई तक ही थी। एफसीआई ने हिमाचल में गेहूं की खरीद का लक्ष्य भी बढ़ाया है। पहले एफसीआई ने 6 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हिमाचल प्रदेश के किसानों से करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब इस बढ़ाकर साढ़े 12 हजार मीट्रिक टन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed