Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A place has been marked for the embankment of the drain near the Industries Department office

Una News: उद्योग विभाग कार्यालय के समीप नाले के तटीकरण के लिए जगह चिह्नित

Thu, 04 Sep 2025 05:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 05:00 PM IST
विज्ञापन
A place has been marked for the embankment of the drain near the Industries Department office
टक्का रोड पर होने वाले जलभराव का भी निकाला जाएगा समाधान
विज्ञापन

फ्रेंडज काॅलोनी निवासियों ने जलभराव की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम ने शहर में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। उद्योग विभाग कार्यालय के समीप नाले के चैनलाइजेशन के लिए स्थान चयनित कर लिया गया है। इसके साथ ही टक्का रोड पर जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि नाले के चैनलाइजेशन के बाद टक्का रोड पर हर साल होने वाले जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी। इससे प्रेम आश्रम सहित आसपास के भवनों को भी राहत मिलेगी। इसी कड़ी में फ्रेंड्स कॉलोनी के सदस्यों ने भी नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कॉलोनी में पिछले दस वर्षों से बनी हुई जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर वर्ष बारिश के दौरान कॉलोनी में पानी भरने से भारी नुकसान झेलना पड़ता है। नगर निगम आयुक्त ने लोगों को आश्वासन दिया है कि कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में पानी की निकासी के लिए विशेष योजना तैयार की जा रही है और समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा। बीते दिनों हुई भारी बारिश से शहर के कई स्थानों पर चार-चार फीट तक पानी भर गया था। इससे लोगों को घरों में ही कैद रहना पड़ा और दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अब नगर निगम ने ऐसी स्थिति से बचाव के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस दौरान दिलबाग सिंह, डी.एस. भारद्वाज, अनिल कुमार, जगत राम, छोटू राम, नरेश कुमार, शाम कुमार जोशी, जतिंद्र कुमार, शेषपाल सिंह और हरीश कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed