{"_id":"66ec92f7b5222d70b303fba9","slug":"a-new-community-building-will-be-built-in-place-of-the-old-municipal-council-building-una-news-c-93-1-ssml1047-133531-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नगर परिषद के पुराने भवन के स्थान पर बनेगा नया सामुदायिक भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नगर परिषद के पुराने भवन के स्थान पर बनेगा नया सामुदायिक भवन
Fri, 20 Sep 2024 02:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 20 Sep 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
भवन में मैरिज पैलेस और पार्किंग सहित अन्य सुविधाएं होंगी शामिल
नगर परिषद ने विभाग से पुराने भवन को गिराने की मांगी मंजूरी
आशुतोष डोगरा
ऊना। नगर परिषद के पुराने भवन को गिराकर नया सामुदायिक भवन बनेगा। इस भवन में मैरिज पैलेस, पार्किंग, दुकानों का निर्माण होगा। इसे लेकर नगर परिषद ने पुराने भवन को गिराने के लिए विभाग से मंजूरी मांगी है।
शहर के बीचोंबीच स्थित इस भवन से जरूरतमंद लोगों को मंहगे मैरिज पैलेस में अधिक शुल्क देने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। नप की तरफ कम शुल्क देकर भी विवाह सहित अन्य सामूहिक कार्यक्रमों के लिए उक्त भवन को बुक करवाने की सुविधा मिलेगी।
नगर परिषद लोगों की सुविधा के लिए पुराने नगर परिषद भवन के स्थान पर एक नया भवन स्थापित करेगी। बता दें कि नगर परिषद का कार्यालय नए भवन में स्थापित कर दिया गया है। इसके बाद से पुराना भवन खाली पड़ा है। ऐसे में इस पुराने भवन को गिराकर नए भवन को तैयार किया जाएगा। इसे लेकर नगर परिषद ने भवन को गिराने व नए भवन के निर्माण के लिए शहरी विकास विभाग से मंजूरी मांगी है। इस मंजूरी के मिलते ही इस कार्य को लेकर डीपीआर बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि शहर के बीचों बीच स्थापित इस भवन में विभिन्न कार्यक्रमों व अन्य कार्यों के लिए आने वाले लोगों को एनएच किनारे ही वाहन पार्क करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही जो लोग विवाह व अन्य आयोजनों के लिए होटल या पैलेस बुक करते हैं, उन्हें 20 से 30 हजार रुपये केवल स्थान बुक करने के लिए ही खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में नगर परिषद रियायती दरों पर भवन को बुकिंग करवाने की सुविधा देगी। इसके अलावा इस भवन मेें चार से पांच शौचालयों का निर्माण किया जाएगा, ताकि आयोजन में आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
पुराने नगर परिषद कार्यालय के भवन को गिराकर नया बहुउद्देशीय भवन बनाने की योजना है। इसके लिए उच्च अधिकारियों से पुराने भवन को गिराने की मंजूरी मांगी गई है। मंजूरी मिलते ही आगामी प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
ईं. ललित कुमार, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद, ऊना
सचित्र