फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A new 63 KV transformer was installed in Hathlaun, bringing relief to 50 families.

Una News: हथलौण में 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर स्थापित, 50 परिवारों को मिली राहत

Tue, 13 Jan 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 13 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
A new 63 KV transformer was installed in Hathlaun, bringing relief to 50 families.
थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हथलौण में लंबे समय से चली आ रही कम वोल्टेज की समस्या का आखिरकार स्थायी समाधान हो गया है। क्षेत्र में पहले से लगे 25 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर को हटाकर अब 63 केवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया है, जिससे करीब 50 घरों को सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने बताया कि कम वोल्टेज के कारण घरेलू उपकरणों के साथ-साथ कृषि कार्यों में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से रोजमर्रा का जीवन प्रभावित होता था। नए ट्रांसफार्मर के लगने से अब क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु होने की उम्मीद जगी है। इस कार्य को हिमाचल प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं युवा कांग्रेस नेता दिनेश खत्री के प्रयासों तथा कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा की सक्रिय भूमिका से संभव बनाया गया। ग्रामीण सुरेंद्र कुमार, पुनीत सहगल मस्तराम, राकेश सहगल सहित अन्य ग्रामीणों ने सरकार व जन प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो गया है। विद्युत उपमंडल बंगाणा के सहायक अभियंता जोगिंद्र सिंह कौशल ने बताया कि हथलौण क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या लगातार सामने आ रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए 63 केवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। वहीं विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि हथलौण क्षेत्र के लोगों की यह मांग काफी समय से लंबित थी। जनहित को प्राथमिकता देते हुए इसे पूरा करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी जनता की समस्याओं का समाधान इसी तरह किया जाता रहेगा। नया ट्रांसफार्मर स्थापित होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और उन्होंने उम्मीद जताई कि अब क्षेत्र में बिजली संबंधी परेशानियों से स्थायी रूप से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed