{"_id":"61fac1b93f5e4b546e1c2bfe","slug":"a-multi-storey-building-will-be-built-with-five-crores-near-rotary-chowk-una-una-news-sml398416926","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटरी चौक के पास पांच करोड़ से बनेगा बहुउद्देशीय हॉल व अन्य: पुष्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटरी चौक के पास पांच करोड़ से बनेगा बहुउद्देशीय हॉल व अन्य: पुष्पा
विज्ञापन
ऊना में नगर परिषद अध्यक्ष पत्रकारों को संबोधित करते हुए।
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। नगर परिषद ऊना ने शहर में एक वर्ष के दौरान विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सफाई व्यवस्था और मूलभूत सेवाओं को चाक चौबंद किया गया है। विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये का बजट खर्च किया गया। यह बात नगर परिषद ऊना की अध्यक्ष पुष्पा देवी ने बुधवार को दी। वह नप में बतौर अध्यक्ष अपना एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थीं।
पुुष्पा देवी ने बताया कि आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप 90 लाख रुपये की लागत से पार्किंग बनाई जा रही है। रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए विशेष मार्केट का काम भी तेजी से चल रहा है। इस पर 94 लाख रुपये खर्च किए जा रहे है। इसके अलावा शहर की चंद्रलोक कालोनी में भव्य पार्क का निर्माण किया जा रहा है। इस पर 38 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। रोटरी चौक के समीप बहुमंजिला भवन का निर्माण पांच करोड़ की लागत से कराया जाएगा। इस भवन में बहुउद्देशीय हॉल, विश्राम गृह व ऑफिस आदि की व्यवस्था की जाएगी।
पुराने नगर परिषद कार्यालय की जमीन पर कार पार्किंग और शॉपिंग कांप्लेक्स, गेस्ट हाउस व ऑफिस आदि के निर्माण पर पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने एक साल के कार्यकाल के दौरान किए कार्यों व उपलब्धियों को भी गिनाया। इस मौके पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष पवन कपिला, पार्षद बलविंद्र सिंह, इंदु बाला, उर्मिला चौधरी, कै. चरण दास, खामौश जैतिक, धीरज कुमार आदि मौजूद रहे।