{"_id":"68c7fbd1fb970babfb06e747","slug":"a-mentally-ill-girl-found-on-samanoli-road-una-news-c-93-1-ssml1048-165498-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: समनोली रोड पर मिली मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: समनोली रोड पर मिली मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती
Tue, 16 Sep 2025 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 16 Sep 2025 05:12 AM IST
विज्ञापन
थाने में बुलाकर भाई के साथ सुरक्षित घर भेजा
पंजाब राज्य के जालंधर की रहने वाली है युवती
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। मोईन थाना पुलिस ने सोमवार रात करीब 10 बजे समनोली रोड पर घूम रही एक 25 वर्षीय युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द किया है। पुलिस को किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि एक युवती रविवार रात को अकेली समनोली रोड क्षेत्र में घूम रही है।
पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और युवती से परिवार का संपर्क नंबर लेकर पड़ताल शुरू की। जांच में पता चला कि 25 वर्षीय युवती पंजाब राज्य के जालंधर की रहने वाली है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि युवती से पूछताछ में पता चला कि वह मानसिक तनाव की समस्या के कारण बिना बताए घर से निकल आई थी। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह बाबा बालक नाथ और पीर निगाह जैसे धार्मिक स्थलों पर भी रुकी थी और चिंतपूर्णी में पहुंचने से पहले भी वह ऐसे ही घूम रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना देने के बाद युवती का भाई थाने पहुंचा और फोन पर लड़की की बहन से भी बात करवाई गई। पुष्टि हो जाने पर पुलिस ने युवती को उसके भाई के साथ सुरक्षित घर भेज दिया।