फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A massive surge of devotees thronged the Mata Chintpurni temple on the second day of the Shravan Ashtami fair.

Una News: श्रावण अष्टमी मेले के दूसरे दिन मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sat, 15 Aug 2026 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 15 Aug 2026 06:48 AM IST
विज्ञापन
A massive surge of devotees thronged the Mata Chintpurni temple on the second day of the Shravan Ashtami fair.
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर में चल रहे श्रावण अष्टमी मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। देशभर से पहुंचे करीब 18 हजार श्रद्धालुओं ने माता चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। दिनभर मंदिर परिसर और चिंतपूर्णी बाजार में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मेले में बढ़ती भीड़ के बावजूद प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ी।
विज्ञापन

दर्शनों के लिए पुराने बस स्टैंड के आसपास डबल लाइन व्यवस्था की गई थी। इससे श्रद्धालुओं की कतार व्यवस्थित रही और उन्हें लंबी लाइन में खड़े होने से राहत मिली। वहीं, सुगम दर्शन प्रणाली के माध्यम से भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में पहुंचकर दर्शन किए। मेले के दौरान सुगम दर्शन की पर्ची 500 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि सावन अष्टमी मेले के दूसरे दिन करीब 18 हजार श्रद्धालुओं ने माता चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाया। श्रद्धालुओं की सुविधा और मेले के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रावण अष्टमी मेले के दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक ऊना और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय राणा ने भी माता चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी लगाई। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मेले में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों से व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों की फीडबैक ली। इस दौरान आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर भीड़ नियंत्रण, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।

मेला पुलिस अधिकारी अजय राणा ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मेले में भीड़ बढ़ने की स्थिति में व्यवस्थाओं को और बेहतर तरीके से संचालित किया जाए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed