फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A huge crowd of devotees gathered at Gugga Jahar Veer temple, the fair added to the charm

Una News: गुग्गा जाहर वीर मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मेले ने बढ़ाई रौनक

Mon, 02 Jun 2025 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
A huge crowd of devotees gathered at Gugga Jahar Veer temple, the fair added to the charm
गुगा जाहर वीर मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के अंतर्गत ग्राम पंचायत चक्कसराये में स्थित प्राचीन गुग्गा जाहर वीर मंदिर में ज्येष्ठ माह के तीसरे रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में मेले जैसा माहौल बना रहा, जहां श्रद्धा और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिला। श्रद्धालु न केवल स्थानीय क्षेत्रों से बल्कि दूरदराज क्षेत्र ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर और पड़ोसी राज्य पंजाब से भी बड़ी संख्या में मंदिर में पहुंचे। भक्तों ने गुग्गा जाहर वीर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मन्नतें मांगीं। मेले में हर प्रकार के सामान से सजी दुकानों ने लोगों को आकर्षित किया। बच्चों के लिए खिलौने, महिलाओं के लिए मनियारी सामान, रेडिमेड कपड़े, खाने-पीने की चीजें और घरेलू उपयोग की वस्तुओं से बाजार गुलजार रहा। रंग-बिरंगे झूलों और खाने-पीने के स्टॉल्स ने मेले को और भी रोचक बना दिया। मंदिर के पुजारी ने गुग्गा जाहर वीर की महिमा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे नागवंशीय योद्धा थे और लोक आस्था में उनका विशेष स्थान है। मान्यता के अनुसार उनकी कृपा से सर्पदंश जैसी आपदाएं भी टल जाती हैं। श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ उनकी पूजा करते हैं और साल भर इस पावन अवसर की प्रतीक्षा करते हैं। सभी ने गुग्गा जाहर वीर के जयकारों के साथ मन में नई ऊर्जा से मेले की शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed