फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A group of 30 farmers from Una left for Siddhpur for training.

Una News: ऊना से 30 किसानों का दल प्रशिक्षण के लिए सिद्धपुर रवाना

Tue, 14 Oct 2025 05:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 14 Oct 2025 05:48 AM IST
विज्ञापन
A group of 30 farmers from Una left for Siddhpur for training.
इंडो-इज़राइल बागवानी उत्कृष्टता केंद्र सिद्धपुर जिला मंडी में शुरू हुआ प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। किसानों की आय में वृद्धि और आधुनिक बागवानी तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बागवानी विभाग जिला ऊना की ओर से पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर 17 अक्तूबर तक इंडो-इज़राइल बागवानी उत्कृष्टता केंद्र सिद्धपुर जिला मंडी में लगाया गया है।
बागवानी विभाग ऊना के उप-निदेशक डॉ. केके भारद्वाज ने सभी किसानों को प्रशिक्षण की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण दल का नेतृत्व बागवानी विकास अधिकारी डॉ. कविता कर रही हैं। जिला ऊना की भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियां विभिन्न फलदार फसलों की खेती के लिए अत्यंत अनुकूल हैं। जिले में आम, सिट्रस फलों, ड्रैगन फ्रूट, अनार, अमरूद, पपीता, जापानी फल, आड़ू, प्लम और नाशपाती जैसी फसलों की सफलतापूर्वक खेती की जा सकती है।
विज्ञापन

फल फसलों की इन संभावनाओं को देखते हुए केंद्र प्रायोजित एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। डॉ. भारद्वाज ने बताया कि विभाग की ओर से किसानों को ड्रैगन फ्रूट, एवोकाडो और जापानी फल जैसी उच्च आय देने वाली फसलों को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है, जिससे फसलों में विविधता और किसानों की आमदनी दोनों में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार ने बागवानी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं का लाभ उठाकर किसान न केवल आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि अपनी आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बागवानी विकास से जुड़ी अधिकांश योजनाएं अब ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जिनका लाभ किसान घर बैठे उठा सकते हैं। उन्होंने जिले के किसानों से अपील की कि वे अपने निकटतम बागवानी अधिकारी से संपर्क स्थापित कर विभाग की विभिन्न योजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed