फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A fire broke out after pulling a bucket full of gunpowder

बारूद से भरे बठ्ठल खिंचने से भड़की आग, नहीं संभल पाए कामगार

Tue, 22 Feb 2022 10:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
A fire broke out after pulling a bucket full of gunpowder
बाथू के उद्योग में हुए धमाके के बाद उद्योग के बाहर जमा लोग ।संवाद - फोटो : Una
बाथू (ऊना)। बाथू स्थित अवैध पटाखा उद्योग में बारूद से भरा बठ्ठल (तशला) खींचने से आग भड़की थी। एकाएक ही धमाके पर धमाके होते चले गए और फैक्ट्री पल भर में आग से दहकने लगी। अचानक भड़की आग के बीच कामगार खुद को संभाल नहीं पाए। हालांकि, कुछ कामगारों ने कपड़ों में आग पकड़ते ही मौके से जैसे-तैसे तत्काल भागकर अपनी जान बचाई। इस भयावह मंजर के बीच छह महिला कामगार भाग नहीं पाई और मौके पर जिंदा जल गईं।
विज्ञापन

पटाखा फैक्टरी में अपने अन्य चार साथियों के साथ 15 दिन पहले ही रोजगार के लिए आए प्रत्यक्षदर्शी कामगार समीर ने खुलासा घटना की आपबीती बयां की। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर करीब 20 से 25 महिला कामगार काम कर रहीं थीं। इस बीच बारूद से भरा बठ्ठल (तशला) खींचने के बाद अचानक आग भड़क गई।
विज्ञापन

आग की चपेट में आने पर कुछ कामगार जलते ही दूसरी तरफ आ गए। जहां वह भी काम कर रहा था। जबकि, छह महिलाएं मौके से भागने में सफल नहीं हो पाई। जिनकी मौके पर जलकर मौत हो गई। समीर ने बताया कि वह घटना के बाद फैक्टरी से बाहर निकल आया। बताया कि फैक्टरी में महिलाएं अधिक संख्या में काम करती थीं। दिनभर फैक्टरी में पटाखे बनाने का काम होता था। उन्होंने बताया कि फैक्टरी का मालिक ही उसे यहां लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed