फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A blood donation camp will be organized on the birthday of MLA Bablu

Una News: विधायक बबलू के जन्म दिवस पर लगेगा रक्तदान शिविर

Wed, 09 Apr 2025 05:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
A blood donation camp will be organized on the birthday of MLA Bablu
यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई की तरफ से किया जाएगा आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू के जन्म दिवस पर 12 अप्रैल को ब्लॉक यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई की तरफ से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। युवा कांग्रेस चिंतपूर्णी के अध्यक्ष अमन जसवाल ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू के जन्मदिन को इस बार खास अंदाज में मनाने जा रही। पार्टी ने इस अवसर को सिर्फ जश्न तक सीमित न रखते हुए समाज सेवा के कार्यों के साथ जोड़ने का निर्णय लिया। बुधवार को इस संबंध में रूपरेखा तैयार करने के लिए ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से अंब में बैठक भी आयोजित की गई। इसमें तय किया गया कि 12 अप्रैल को विधायक बबलू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई की ओर से सिविल अस्पताल अंब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई व पार्टी कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। महिला कांग्रेस की तरफ से अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे।

ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर के अलावा पंजोआ में भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन स्थल पर कांग्रेस नेताओं, समाजसेवियों, आम जनता सहित गणमान्यों व्यक्तियों की भागीदारी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed