{"_id":"68934e6905420b485c016659","slug":"a-balance-of-technique-and-sensitivity-makes-a-good-teacher-rakesh-una-news-c-93-1-ssml1048-161516-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीक और संवेदनशीलता के संतुलन से ही बनता है श्रेष्ठ शिक्षक : राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीक और संवेदनशीलता के संतुलन से ही बनता है श्रेष्ठ शिक्षक : राकेश
विज्ञापन
डीएवी अंबोटा में शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। डीएवी पब्लिक स्कूल अंबोटा में एचपी जोन-एफ के अंतर्गत पीजीटी, टीजीटी और ईआईडीपी शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ बुधवार को हुआ। प्रधानाचार्य और एआरओ नमित शर्मा सहित विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला की शुरुआत की। डीएवी गान की सामूहिक प्रस्तुति ने माहौल को अनुशासित और प्रेरणादायक बना दिया।डीएवी भरमौर के प्रधानाचार्य राकेश ठाकुर ने कहा कि तकनीक, मूल्य और संवेदनशीलता के संतुलन से ही श्रेष्ठ शिक्षक बनता है। चौंतड़ा की प्रधानाचार्या सुमन कुंद्रा ने नवाचार और आत्मविश्लेषण की आवश्यकता पर बल दिया। प्रधानाचार्य नमित शर्मा ने शिक्षक को समाज निर्माण की नींव बताया। प्रथम दिवस में सीबीएसई प्रशिक्षकों की ओर से शिक्षकों को समकालीन और उपयोगी जानकारियां दी गईं। एनईपी 2020 पर वंदना गुलेरिया ने लचीले पाठ्यक्रम, बहुभाषी शिक्षा और आईसीटी एकीकरण जैसे विषयों पर चर्चा की। कविता चौहान ने कला आधारित शिक्षण की प्रभावशीलता पर प्रकाश डाला।