{"_id":"621d15212869a026247e625a","slug":"929-passes-police-ground-test-una-news-sml4011164195","type":"story","status":"publish","title_hn":"929 युवाओं ने पास की पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
929 युवाओं ने पास की पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा
विज्ञापन
ऊना में पुलिस कांस्टेबल चालक पद के लिए भर्ती प्रक्रिया की निगरानी करते अधिकारी।
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। पुलिस लाइन झलेड़ा के मैदान में आरक्षी पद (महिला, पुरुष, चालक) की शारीरिक दक्षता परीक्षा के पांचवें दिन सोमवार को कुल 1465 युवाओं ने मैदान में पसीना बहाया। इनमें 929 अभ्यर्थियों ने मैदान में बाजी मारकर शारीरिक दक्षता परीक्षा पास कर ली। इसके अलावा 535 उम्मीदवार परीक्षा में असफल रहे।
जानकारी के अनुसार सोमवार को भर्ती प्रक्रिया में कुल 1350 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लेना था। इसमें 1083 ही मैदान में पहुंचे। इसके अलावा 382 अभ्यर्थी वे हैं, जिनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा बीते दिनों खराब मौसम के कारण लंबित पड़ी थी। ऐसे में कुल 1465 युवाओं ने मैदान में दम दिखाया और 929 युवा अगले पड़ाव में जगह बनाने के लिए सफल रहे। इसके अलावा एक उम्मीदवार की शारीरिक दक्षता जांच अभी शेष है। सोमवार को चालक पद के लिए भी भर्ती टेस्ट लिए गए। इस भर्ती में कुल 49 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिसमें से 20 सफल रहे और 29 अगले पड़ाव में पहुंचने से चूक गए।
महिला अभ्यर्थियों की भर्ती आज से
एक से तीन मार्च तक महिला अभ्यर्थियों के लिए भर्ती की प्रक्रिया चलाई जाएगी। इसमें एक और दो मार्च को 2600 और तीन मार्च को 711 के करीब महिला अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मानक परीक्षा से गुजरेंगी। डीएसपी मुख्यालय कुलविंद्र सिंह ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया तय नियमों के तहत ही चलाई जा रही है। इस दौरान अन्य नियमों के साथ कोविड एसओपी का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।