फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   खड्ड की रचना, वंदना का बना राशन कार्ड

खड्ड की रचना, वंदना का बना राशन कार्ड

Sun, 03 Mar 2019 10:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
खड्ड की रचना, वंदना का बना राशन कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरोली (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के खड्ड पंचायत में आयोजित जन मंच में खड्ड गांव की रचना देवी और वन्दना देवी का मौके पर ही राशन कार्ड बनाया गया। इसी बीच नगनोली गांव के अधरंग के मरीज दलेर सिंह ने लगभग पांच वर्ष पूर्व कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा पंजावर द्वारा उनके साथ लगभग पंाच लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला उठाया। इस पर खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने अधिकारियों को जल्द मामले की जांच करने तथा पीड़ित को जल्द न्याय देने के मौके पर ही निर्देश दिए।

इसके अलावा पंडोगा गांव के नसीब सिंह ने अपनी भूमि में अवैध कब्जा होने का मामला उठाया। इस बारे में संबंधित अधिकारियों को जल्द निशानदेही करने तथा शिकायत सही होने पर इसे जल्द हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जन मंच में ऊना के रामपुर निवासी सवर्ण सिंह ने एटीम फ्रॉड के माध्यम से उनके साथ हुई धोखाधड़ी का मामला उठाया। इस बारे में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल ही में ऐसे गिरोह के चार लोगों को पकड़ा है। इसके अलावा जिला में चोरियों में शामिल एक व्यक्ति को पिछले दिनों ही प्रदेश के बाहर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में भी पुलिस जल्द कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजावर के ज्ञान सिंह ने गलत तकसीम करने का मामला उठाया। किशन कपूर ने अधिकारियों को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। खड्ड गांव के रामजी दास ने वर्षा के कारण मकान गिरने का मामला उठाया। कपूर ने अधिकारियों को जल्द मौके का मुआयना करने तथा उचित आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए।

इसी बीच डंगोह के अर्जुन सिंह ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में ई-टेंडरिंग प्रक्रिया न होने का मामला उठाया। इस संबंध में सीएमओ ऊना ने बताया कि ऑनलाइन टेंडरिंग प्रक्रिया को आरंभ कर दिया है। जल्द ही यह शुरू हो जाएगी। खड्ड गांववासियों ने सहकारी सभा खड्ड में धांधली का मामला उठाया। किशन कपूर ने विभागीय अधिकारियों को सहकारी सभा के सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा इस मामले की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए। बाथड़ी गांव के रणवीर सिंह ने घर के लिए रास्ता रोकने का मामला उठाया। इस बारे में संबंधित विभागीय अधिकारियों को जल्द उचित कार्रवाई कर पीड़ित व्यक्ति की समस्या हल करने के निर्देश दिए। खड्ड निवासी करम कौर ने 18 महीने से खाते में पेंशन न आने का मामला उठाया।

पंजावर लोअर में पटवारी ने होने पर किशन कपूर ने सप्ताह में तीन दिन पटवारी को पंचायत में बैठाने के निर्देश दिए। पंजावार के वार्ड नौ निवासी सत प्रकाश ने गंदे पानी की निकासी न होने का मामला उठाया। नकड़ोह अंब के पंकज कुमार ने अनुकंपा आधार पर नौकरी देने की मांग की। इसके अलावा जन मंच में लोगों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिजली, पानी की समस्या सहित कई मामले रखे। इस बारे में विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


बुजुर्गों की बात सुनने पंडाल में पहुंचे मंत्री
जन मंच के दौरान समस्याएं लेकर आए बुजुर्गों को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर विशेष आदर दिया। वे उनकी समस्या सुनने पंडाल में उनके पास जा पहुंचे। उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक न केवल सुना बल्कि मौके पर ही अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जन मंच के दौरान इस तरह दो बार कैबिनेट मंत्री किशन कपूर पंडाल में जा पहुंचे। इनमें से एक बुजुर्ग न केवल ठीक से बोल पा रहे थे बल्कि खड़े होने में भी दिक्कत महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed