फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जलरक्षकों के लिए गए साक्षात्कार का परिणाम घोषित

जलरक्षकों के लिए गए साक्षात्कार का परिणाम घोषित

Fri, 11 Jan 2019 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
जलरक्षकों के लिए गए साक्षात्कार का परिणाम घोषित
जलरक्षकों के लिए गए साक्षात्कार का परिणाम घोषित
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी की 12 पंचायतों के लिए 13 जलरक्षकों के लिए गए साक्षात्कार का परिणाम सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से घोषित कर दिया है। जलरक्षकों के इंटरव्यू एक और दो जनवरी को लिए गए थे। शुक्रवार को घोषित किए परिणाम में लोहारा लोअर से अरुण कुमार पुत्र मस्त राम, सिद्ध चलेहड़ से अलफदीन पुत्र अली बख्श, धर्मसाल महंता खास से नीरज सिपहिया पुत्र रशपाल सिंह, कटोहड़ कलां से रिकी चौधरी पुत्र राम लाल, पोलियां पुरोहितां से गुरपाल सिंह पुत्र अजय कुमार, टकारला से शुभम कुमार पुत्र सोमनाथ, सूरी से शुभम शर्मा पुत्र धर्मपाल, भटेहड़ से संजय कुमार पुत्र गुलवंत, भटेहड़ से अखिल कुमार पुत्र निरंजन, ज्वाल से साहिल बंसल पुत्र राज कुमार, कुठेड़ा खैरला से आयूब मोहम्मद पुत्र सरदार अली, अंब टिल्ला से संजीव कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार और मैड़ी खास से स्वराज मोदगिल पुत्र सुनील कुमार की वाटर गार्ड के पदों पर नियुक्ति हुई है। इन जलरक्षकों को अपनी ही पंचायत में कार्य करना होगा और पेयजल सप्लाई से लेकर विभाग की स्कीमों के रख-रखाव की जिम्मेदारी भी इन पर होगी। चुने गए जलरक्षकों को प्रतिमाह 2700 रुपये मानदेय दिया जाएगा। आईपीएच विभाग के एसडीओ पंकज कुमार ने बताया कि जलरक्षकों का परिणाम घोषित कर दिया गया है और इसकी सूचना संबंधित पंचायत के प्रधानों को भी दे दी गई है। चुने गए जलरक्षक तत्काल प्रभाव से अपनी सेवाएं अपने-अपने क्षेत्र में देना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed