{"_id":"5bb8e51a867a556828097687","slug":"91538843930-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहणी योजना के तहत 70 गैस कनेक्शन बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहणी योजना के तहत 70 गैस कनेक्शन बांटे
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
lpg
गगरेट (ऊना)। निकटवर्ती ओयल गांव में विधायक राजेश ठाकुर ने हिमाचल गृहणी योजना के तहत लोगों को 70 नए गैस कनेक्शन दिए। इसके अलावा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सात बेटियों को ग्राम पंचायत ओयल की तरफ से 1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी।
विज्ञापन
विधायक राजेश ठाकुर ने एक अप्रैल 2018 के बाद जन्मी तीन बेटियां जो परिवार में प्रथम बेटी है को 5100 रुपए दिए। 3 बेटियां जो स्थानीय ग्राम पंचायत की शिक्षा के क्षेत्र में प्रथम आई थी उन्हें 1100 रुपये ग्राम पंचायत ओयल और 1100 रुपए विधायक ने दिए। इस अवसर पर राजेश ठाकुर ने ओपन एयर जिम के लिए पांच लाख रुपये देने की भी घोषणा की। ओयल पंचायत के सचिव सुनील कुमार ने बताया कि घर में पैदा हुई प्रथम बेटी को नकद राशि दी गई।
विज्ञापन
इनमें चारवी, साइना, अंजलि और अन्या शामिल हैं। जमा दो की साक्षी और दसवीं की जाह्नवी भूषण व वंदना को प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर बीडीओ सुदर्शन ठाकुर, गांव के प्रधान सोनी कुमार, उपप्रधान नरेंद्र, गुरदयाल, कलसून बीबी, आशा देवी सहित गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन