फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बेटी बचाओ अभियान के तहत उपायुक्त कार्ड जारी

बेटी बचाओ अभियान के तहत उपायुक्त कार्ड जारी

Tue, 11 Sep 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
बेटी बचाओ अभियान के तहत उपायुक्त कार्ड जारी
कंवर ने ऊना उत्कर्ष योजना का शुभारंभ किया - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मंगलवार को जिला परिषद सभागार से ऊना उत्कर्ष योजना का अनावरण किया।

इस योजना के तहत बेटियों वाले एक सौ परिवारों को उपायुक्त कार्ड जारी किए गए। इसके अलावा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों का नामकरण बेटियों के नाम करने वालों को 21 सौ रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई। इसके अलावा जिन पंचायतों में वर्ष 2017-18 के दौरान शिशु लिंग अनुपात प्रति हजार लड़कों के मुकाबले एक हजार से अधिक लड़कियां हैं ऐसी जिला की दस पंचायतों को 10-10 हजार की प्रोत्साहन राशि देकर पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वर्ष 2011 के जनगणना के अनुसार पहले चरण में कम कन्या शिशु लिंगानुपात वाले देश के एक सौ जिलों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को चलाया गया। 22 जनवरी, 2015 को इस अभियान की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के पानीपत से की। इसी अभियान के अंतर्गत ऊना जिला को भी शामिल किया। यहां लिंगानुपात प्रति हजार लड़कों के मुकाबले 875 था। तीन वर्ष पहले शुरू किए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अब सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने प्रसन्नता जताई कि अब जिला ऊना का कन्या शिशु लिंगानुपात प्रति हजार लड़कों पर 875 से बढ़कर 915 तक पहुंच गया है। उन्होंने जिला प्रशासन के इस प्रयास को सराहा। उन्होंने कहा कि उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति की इस अनूठी पहल को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के माध्यम से पूरे प्रदेश भर की पंचायतों में लेकर जाएंगे तथा पंचायत में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली बेटियों की पहचान कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


कतार में नहीं लगेंगे उपायुक्त कार्ड धारक : प्रजापति
उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि इस योजना के माध्यम से जहां बेटियों के प्रति नकारात्मक सोच को बदलना है तो वहीं बेटियां माता-पिता को सम्मानित करने का माध्यम बने ऐसा प्रयास भी है। उन्होंने कहा कि ऊना उत्कर्ष के माध्यम से जिला भर के ऐसे लगभग 800-900 परिवारों को उपायुक्त कार्ड जारी किए जाएंगे जिनके परिवार में महज बेटियां ही है। पहले चरण में आज ऐसे 100 परिवारों को यह कार्ड जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डीसी कार्ड के माध्यम से जिला के किसी भी सरकारी कार्यालय में इन परिवारों को प्राथमिकता प्रदान करते हुए सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि ऐसे परिवारों को अब अपने कार्य, इलाज इत्यादि के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। जन भागीदारी के तहत जिला के ऐसे दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बतौर प्रोत्साहन 21 सौ प्रदान दिए जाएंगे जिन्होंने अपने प्रतिष्ठान का नाम बेटियों के नाम पर किया है। जनगणना के आधार पर 800 से कम कन्या लिंगानुपात वाली पंचायतों में पहली बेटी के जन्म लेने पर 11 हजार, दूसरी बेटी के जन्म पर 21 हजार तथा तीसरी बेटी के जन्म पर 51 हजार की राशि दी जाएगी। साथ ही ऐसी पंचायतें इस आशय का प्रस्ताव भी पारित करेंगी कि वे अपने क्षेत्र में कन्या भ्रूण हत्या नहीं होने देंगी। सभी घरों के बाहर महिला सदस्य के नाम का बोर्ड लगवाना सुनिश्चित करेंगे।

बेटियों का लिंगानुपात ज्यादा तो मिलेंगे 51 हजार
950 से अधिक लिंगानुपात वाली पंचायतों में बेटी के विवाह पर उपहार स्वरूप जिला प्रशासन की ओर से 51 हजार रुपये दिए जाएंगे। दसवीं तथा 12वीं कक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली पहली 10 बेटियों को 21 हजार रुपये बतौर प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से प्रमाणित 100 रैंकिंग वाले विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अध्ययन कर रही लड़कियों की पढ़ाई का पूरा खर्चा जिला प्रशासन वहन करेगा। 12वीं के बाद तंग आर्थिक स्थिति के कारण कॉलेज में दाखिला न ले पाने वाली बेटियों को दाखिला के लिए पांच हजार रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जिले में खंड स्तर पर लगने वाले विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों में 0-18 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों को नि:शुल्क लाभ दिया जाएगा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा, वन मंडल अधिकारी यशुदीप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस सतनाम सिंह, हिमोत्कर्ष संस्था के प्रदेशाध्यक्ष कंवर हरि सिंह, नगर परिषद ऊना के अध्यक्ष बाबा अमरजोत सिंह बेदी सहित विभागों के अधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।


महिलाएं बोलीं-बेटी के कारण मिला सम्मान
ऊना उत्कर्ष योजना के अनावरण का हिस्सा बनने पहुंची गांवों की महिलाएं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेद्र कंवर के हाथों उपायुक्त कार्ड का सम्मान पाकर बेहद खुश नजर आईं। समारोह में शामिल होने के लिए अंब विकास खंड के अलोह गांव से शौंका बीबी, शबनम, हरोली ब्लॉक के अपर भदसाली की चंचला देवी, ऊना ब्लॉक के बनगढ़ गांव की प्रवीण कुमारी, जखेड़ा निवासी रेणु देवी, गगरेट खंड के गांव नकडोह निवासी निर्मला देवी से जब उन्हें मिले उपायुक्त कार्ड बारे जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि आज उन्हें बेटियों के कारण यह सम्मान प्राप्त हुआ है। भविष्य में भी उन्हें प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने कहा कि उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने बेटियों के प्रति ये अनूठी पहल करके बेटियों के माता-पिता को गौरवान्वित होने का मौका दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed