{"_id":"5aa7fe824f1c1bb1758b53ab","slug":"91520959106-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण समस्या से जूझ रहा टाहलीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण समस्या से जूझ रहा टाहलीवाल
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योग से निकल रहा धुआं बिगाड़ रहा सेहत
टाहलीवाल के लोगों को हो रही दिक्कत
बुजुर्गों और बच्चों की सेहत हो रही खराब
अमर उजाला ब्यूरो
टाहलीवाल (ऊना)। नगर पंचायत टाहलीवाल के लोग प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र के एक उद्योग से उत्पादन के दौरान चिमनी से निकलने वाला धुआं लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। उद्योग से निकलने वाला धुआं बुजुर्ग और बच्चों की सेहत पर बुरा प्रभाव डाल रहा है। इससे ग्रामीणों में उद्योग के खिलाफ भारी रोष पनप रहा है। नगर पंचायत टाहलीवाल की उपाध्यक्ष सुनीता कुमारी, पार्षद राज कुमार, राज कुमारी, पूर्व प्रधान एवं पार्षद सुरेंद्र सिंह, राम कुमार आदि ने बताया कि नगर पंचायत टाहलीवाल के तहत वार्ड नंबर पांच स्थित एक उद्योग से उत्पादन के दौरान कम ऊंचाई वाली चिमनी से धुआं निकलता है। हवा के रुख बदलने से धुआं उनके घरों में पहुंच जाता है जिससे बच्चों एवं बुजुर्ग लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। उन्होंने बताया कि चिमनी से निकलने वाले धुएं से वातावरण भी प्रदूषित होता है। उधर, प्रदूषण बोर्ड से एक्सईएन श्रवण कुमार ने बताया कि मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है और न ही उनके पास कोई शिकायत आई है। शिकायत मिलती है तो विभाग मौके की जांच कर समस्या का समाधान करेगा।