फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   82.50 lakh cash donation in five days

Una News: पांच दिन में 82.50 लाख की नकदी का चढ़ावा

Thu, 31 Jul 2025 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
82.50 lakh cash donation in five days
दर्शनों के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। संवाद
सावन अष्टमी मेले के छठे दिन श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम
विज्ञापन

आधे घंटे की ब्रेक के बाद मंदिर दर्शनों के लिए लगातार खुला
संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी दरबार में चल रहे सावन अष्टमी मेले के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पिछले पांच दिनों के दौरान मंदिर को 82 लाख 50 हजार रुपये की नकद चढ़त प्राप्त हुई है। बुधवार को भी स्थिति ऐसी रही कि दिन हो या रात दर्शनों के लिए लंबी कतारें निरंतर लगी रहीं। रात के समय भी श्रद्धालुओं की लाइनें मंदिर से काफी दूर तक फैली रहीं। मंदिर दर्शन के लिए लगातार खुला हुआ है, केवल रात में आधे घंटे का ब्रेक दिया जा रहा है। बावजूद इसके श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई है। बारिश हो या तेज धूप, श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ माता के दर्शन के लिए कतारबद्ध होकर जयकारे लगाते हुए मंदिर तक पहुंच रहे हैं।


हालांकि मेला क्षेत्र में सुरक्षा कर्मियों की संख्या अपेक्षाकृत कम है, फिर भी श्रद्धालु स्वयं अनुशासन बनाए हुए हैं। बाजार क्षेत्रों में भी लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, लेकिन वहां भी सुरक्षा व्यवस्था की कमी महसूस की जा रही है। मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल स्वयं दर्शन स्थल पर खड़े होकर दर्शन प्रक्रिया को तेज़ी से संचालित कर रहे हैं ताकि लाइनें ज्यादा लंबी न हो पाएं। इसके बावजूद भीड़ अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं की कतारें बुधवार को मोगा धर्मशाला तक पहुंच गईं। मेले में लंगर समितियों द्वारा श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे जा रहे हैं। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को औसतन तीन से चार घंटे का समय लग रहा है। मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने जानकारी दी कि अब तक कुल 82 लाख 50 हजार रुपये की नकद चढ़त प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed