{"_id":"664cc0d6843f112d390ed33c","slug":"82-huts-burnt-to-ashes-in-ghaluwal-una-55-migrant-families-rendered-homeless-four-people-injured-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una Fire: घालूवाल में 82 झुग्गियां जलकर राख, 55 प्रवासी परिवार हुए बेघर, चार लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una Fire: घालूवाल में 82 झुग्गियां जलकर राख, 55 प्रवासी परिवार हुए बेघर, चार लोग जख्मी
Tue, 21 May 2024 09:13 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 21 May 2024 09:13 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के घालूवाल में 82 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आगजनी में चार लोग जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन
घालूवाल में झुग्गियों में लगी आग से राख हुई झुग्गियां।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जिला ऊना के उपमंडल हरोली के तहत घालूवाल में 82 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इस घटना में चार लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। आग पर काबू पाने के लिए फायर स्टेशन ऊना से तीन और फायर पोस्ट टाहलीवाल से एक दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
इस घटना में करीब दस लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। झुग्गियों में रखा लगभग सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया, जिसमें बर्तन, कपड़ों सहित नकदी शामिल है। जब झुग्गियों में आग लगी, उस समय ज्यादातर लोग मेहनत-मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। स्थानीय लोगों की तरफ से आग लगने की सूचना फायर स्टेशन ऊना को दी गई। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा पुलिस जवान और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने में सहयोग दिया। इस दौरान एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर व नायब तहसीलदार ईसपुर विजय शर्मा भी राजस्व विभाग की टीम सहित मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने पीड़ित परिवारों से सांत्वना व्यक्त करते हुए प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिलाया। वहीं, प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवारों के लिए भोजन व रहने के लिए टेंट की व्यवस्था की गई है। नुकसान की रिपोर्ट तैयार करके उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
इस मौके पर फायर स्टेशन अधिकारी ऊना नीतिन धीमान, काया राम, जयपाल शर्मा, एसपी सिंह, अनिल, अश्वनी, चालक जगदेव, मनीश कुमार, टाहलीवाल टीम में दर्शन सिंह, रविंद्र, निर्मल, चालक जसबीर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
घालूवाल में मंगवार दोपहर 82 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इस घटना में पीड़ित परिवारों के भोजन की व्यवस्था व रहने के लिए अलग से टेंट के प्रबंध किए जा रहे हैं। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं, उनका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है। अभी तक किए गए नुकसान के आंकलन में करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इससे संबंधित रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी- राजीव ठाकुर, एसडीएम, हरोली