फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सात में से छह मामले मौके पर सुलझाए

सात में से छह मामले मौके पर सुलझाए

Sun, 16 Dec 2018 10:27 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
सात में से छह मामले मौके पर सुलझाए
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। सदर थाना ऊना में शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इसमें एएसपी विनोद धीमान ने विशेष रूप से शिरकत कर लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने बताया कि शिकायत निवारण दिवस में उनके पास सात शिकायतों के तहत 30 लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की।

उन्होंने दोनों पक्षों को समझा कर छह शिकायतों का समाधान मौके पर किया है। शेष बची शिकायतों को भी जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया। एएसपी विनोद धीमान ने कहा कि सभी लोग घर की लड़ाई को अपने घर के बड़े लोगों के नेतृत्व में हल करने की कोशिश करें या फिर इसके लिए पंचायत सदस्यों की मदद लें। अगर पुलिस थाना और कोर्ट कचहरी में मामला पहुंचता है तो शिकायत करने वाले व्यक्ति, विपक्ष के लोगों सहित दोनों परिवारों के लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


इसलिए जितना संभव हो सके तो लोगों को छोटे-मोटे मामले को अपने घर व पंचायत स्तर पर ही निपटा लेना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अधिकांश शिकायतों में लड़ाई-झगड़ा, जमीनी विवाद जैसी समस्याएं शामिल थी। इस मौके पर एसआई कल्याण सहित सभी मामलों के जांच अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed