फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ...हेल्मेट बाजू में, फोन कान पर, बाइक हवा में

...हेल्मेट बाजू में, फोन कान पर, बाइक हवा में

Wed, 10 Oct 2018 10:34 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
...हेल्मेट बाजू में, फोन कान पर, बाइक हवा में
युवा नहीं कर रहा ट्रैफिक नियमों का पालन - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। शहर में बिना हेल्मेट और ट्रिपल राइडिंग कर रहा युवा ट्रैफिक नियमों को सरेआम ठेंगा दिखा रहे हैं। इससे शहर में हादसे होने का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

ट्रैफिक पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी युवा यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने में कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कई युवाओं के पास हैल्मेट तो होता है, लेकिन उसे उसी वक्त पहन रहे हैं जब पुलिस यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान काट रही होती है। इससे जाहिर होता है कि युवाओं में यातायात नियमों के प्रति जागरुकता नहीं है। इसके लिए रोड सेफ्टी क्लब की ओर से समय-समय पर जागरुकता अभियान भी चलाएं जा रहे हैं। लेकिन इन सब के बावजूद युवाओं पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन


नियम तोड़ने में युवाओं के साथ-साथ युवतियां भी पीछे नहीं हैं। बुधवार दोपहर को एक स्कूटी सवार युवती तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। अगर हादसा होता तो युवती की जान भी जा सकती थी। कुछ युवा ओवर स्पीड में बाइक चलाते हुए मिले। कुछ ने हेल्मेट बाजू में फंसाया था। दूसरे हाथ से फोन पर बात करने में मशगूल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिगड़ैलों पर होगी सख्त कार्रवाई : दिवाकर शर्मा
पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने कहा कि बिगडै़ल चालकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed