चिंतपूर्णी मंदिर न्यास ने किए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भरवाईं (ऊना)। मंदिर न्यास चिंतपूर्णी ने 10 अक्तूबर से शुरू होने वाले अश्विन नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रबंधों का खास ध्यान दिया है। मंदिर परिसर की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए 70 से ज्यादा कैमरे लगाए गए हैं।
कैमरे पुराने बस अड्डे से मंदिर के वापसी गेट तक 24 घंटे नजर रखेंगे। मंदिर अधिकारी अवनीश शर्मा ने बताया कि मंदिर न्यास ने प्राइम लोकेशन वाली तीन जगहों पर विशेष तकनीक वाले कैमरे भी स्थापित कर दिए हैं। मंदिर में नारियल चढ़ाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नवरात्र मेले के भीड़ वाले दिनों में मंदिर न्यास की 24 घंटे मां के मंदिर को खोलने की योजना है, लेकिन यह संभावित भीड़ पर ही निर्भर करेगा कि मंदिर को कितने समय तक खोला जाएगा। मंदिर परिसर में जेब कतरों के सक्रिय होने और उनकी धरपकड़ को लेकर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
श्रद्धालुओं की जेबों पर हाथ साफ करने वाले जेबकतरों पर मेला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। इस बारे में मंदिर न्यास से असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए कैमरों का सहारा लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि मंदिर न्यास के नियंत्रण कक्ष में 70 कैमरे लगातार परिसर की लाइव तस्वीरें देंगे। क्रिस्टल क्लीयर तकनीक वाले विशेष तीन कैमरों से मंदिर के मुख्य द्वार, गर्भगृह और वापसी गेट की हाई रिजोल्यूशन वाली लाइव कवरेज उपलब्ध रहेगी।
मेला अधिकारी, मंदिर अधिकारी और सेक्टर इंचार्ज कभी भी फुटेज को देख सकते हैं। सुरक्षा प्रबंधों के लिहाज से न्यास के इस निर्णय को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। न्यास ने नारियल को मंदिर में ले जाने पर भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। मंदिर के मुख्यद्वार पर ही श्रद्धालुओं से नारियल ले लिए जाएंगे। इन्हें बाद में श्रद्धालुओं में ही बांट दिया जाएगा। मंदिर अधिकारी ने बताया अश्विन नवरात्र मेले को लेकर इस बार मंदिर न्यास ने विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं को मेले के दौरान बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मंदिर रात को 11:30 बजे बंद कर रात को 12:30 बजे खोला जाएगा।