सावन मेला : ट्रकों, ट्रालों और ट्रैक्टरों में नहीं आ पाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी में सावन मेलों के दौरान ट्रकों, ट्रालों एवं ट्रैक्टरों में सफर करने वाले श्रद्धालुओं को लेकर जिला पुलिस ने कड़ा संज्ञान लिया है। अब मालकवाहक वाहनों में बैठकर श्रद्धालु मां के दरबार नहीं पहुंच पाएंगे। एसपी ऊना दिवाकर शर्मा के अनुरोध पर इस तरह से जोखिम भरा सफर करने वाले श्रद्धालुओं को पंजाब पुलिस होशियारपुर में ही रोक देगी।
होशियारपुर से चिंतपूर्णी के लिए इन्हें बसों में बैठकर जाने का आग्रह किया जाएगा। एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने ये निर्णय मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए लिया है। होशियारपुर पुलिस मालवाहक वाहनों पर यात्रा करने वाले वाहनों को होशियारपुर में रोक देगी। यहां इन्हें मेले से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी। गौरतलब है कि मालवाहक वाहनों पर जोखिम भरा सफर करने का मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसको लेकर एसपी ऊना भी गंभीर थे। इसको लेकर उन्होंने होशियारपुर के एसएसपी से चर्चा की। जिससे पंजाब पुलिस ऐसे वाहनों को होशियारपुर में ही रोक दें और आगे न जाने दें।
एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पंजाब पुलिस को मालवाहक वाहनों में सफर करने वालों को होशियारपुर में ही रोक देने के लिए कहा गया है। बसों की छतों पर सफर करने से श्रद्धालुओं को रोका जाएगा।