फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   भाेले के जयकारों से गूंजा सदाशिव मंदिर

भाेले के जयकारों से गूंजा सदाशिव मंदिर

Mon, 23 Jul 2018 10:29 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
भाेले के जयकारों से गूंजा सदाशिव मंदिर

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

जोल (ऊना)। प्राचीन ध्यूंसर सदाशिव मंदिर तलमेहड़ा में भोलेनाथ के दरबार में सावन महीने के दूसरे सोमवार को भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान सभी क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने दूध, दही, गंगाजल के साथ शिवलिंग का अभिषेक किया। बेल पत्र चढ़ाकर पूजा-अर्चना की।


पुजारी पंडित सिद्ध राज शास्त्री और प्रदीप शास्त्री ने बताया रविवार देर रात से मंदिर परिसर में लाइन लगना शुरू हो गई थी। सावन महीने में शिव आराधना का विशेष महत्व माना गया है। श्रद्धालु भी अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण करने के लिए सावन महीने में विशेष तौर पर गौरी शंकर की पूजा अर्चना करते हैं। विवाहित महिलाएं जहां अपने वर की लंबी आयु की प्रार्थना करती हैं तो कुंवारी लड़कियां अच्छे वर की प्राप्ति के लिए सावन के महीने में सोमवार का व्रत रखती हैं। रविवार रात जागरण का भी आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इस मंदिर के पूर्व प्रधान एवं मुख्य ट्रस्टी प्रवीण शर्मा ने बताया कि जागरण में अमृत कौर गिल ऊना वाले और साजन कृष्णा अमृतसर वालों ने भगवान भोले का गुणगान किया। इस मौके पर मंदिर पूर्व प्रधान एवं मुख्य ट्रस्टी प्रवीण शर्मा, चेयरमैन मंदिर सुखदेव ठाकुर, फाउंडर सदस्य रघुवीर सिंह ठाकुर, सुरेश मोदगिल, जीवन मोदगिल, सुभाष मोदगिल, नरेश मोदगिल, सुभाष साहनी, अशोक साहनी, राजेश साहनी, ललित साहनी, रोशन लाल शर्मा व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed