{"_id":"5a3129e14f1c1b9f678c1169","slug":"81513171425-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी लैब की टेस्ट रिपोर्ट में गड़बड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी लैब की टेस्ट रिपोर्ट में गड़बड़
Updated Wed, 13 Dec 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना स्थित एक निजी लैब की टेस्ट रिपोर्ट में गड़बड़ी की शिकायत एक व्यक्ति ने सीएमओ ऊना से की है। अजनोली निवासी अंकुश सैणी ने अस्पताल प्रशासन को सौंपी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने पारिवारिक सदस्य शांति देवी के पीलिया के टेस्ट ऊना अस्पताल में एक निजी लैब से करवाए जिसमें पीलिया पॉजिटिव पाया गया। चिकित्सक को रिपोर्ट दिखाने के बाद चिकित्सक ने रिपोर्ट के आधार पर उपचार शुरू कर दिया।
परिजनों को अंदेशा था कि उनके रोगी में पीलिया के लक्षण स्पष्ट नहीं हैं। इस पर चिकित्सक के परामर्श पर उन्होंने फिर से मरीज के टेस्ट ऊना अस्पताल की सरकारी लैब और बाहर निजी लैब में करवाए जहां पीलिया टेस्ट नेगेटिव पाया गया। क्रॉस चेक में अस्पताल में स्थित निजी लैब की गड़बड़ी का पता चला। इस पर पीड़ित ने मामले की शिकायत सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच और एमएस डॉ. भारत भूषण कटोच से भी की। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन