{"_id":"5a2bd21a4f1c1b69678c0e9f","slug":"81512821274-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने किया मतगणना केंद्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने किया मतगणना केंद्रों का निरीक्षण
Updated Sat, 09 Dec 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विकास लाबरू ने शनिवार को पीजी कॉलेज ऊना और अंब कॉलेज में मतगणना के लिए बनाए केंद्रों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 18 दिसंबर को होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। ऊना कॉलेज के तीन मतगणना केंद्रों में ऊना सदर, हरोली और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती की जाएगी। अंब कालेज में स्थापित दो मतगणना केंद्रों में गगरेट और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना होगी।
लाबरू ने बताया कि 18 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे ऊना और अंब के मतगणना केंद्रों पर निर्वाचन अधिकारियों के नेतृत्व में मतगणना का कार्य किया जाएगा। सबसे पहले बैलेट पेपरों की मतगणना होगी। उसके बाद ईवीएम वोटों की मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतगणना के समय मतगणना कक्ष से हर राउंड की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
ऊना के इंदिरा स्टेडियम और अंब के एसडीएम कार्यालय परिसर व खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित लाउड स्पीकरों से लोगों को मतगणना के हर राउंड की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्धारित मतगणना एजेंटों का मतगणना कक्ष में एक घंटा पहले प्रवेश करना अनिवार्य होगा जबकि आम जनमानस को मतगणना केंद्र से निर्धारित दूरी के भीतर प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों और मतगणना एजेंटों को मतगणना केंद्र के भीतर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना कार्य अतिसंवेदनशील है, इसके क्रियावयन के लिए अत्यंत चौकसी, धैर्य और विवेक के अनुसार कार्य करें। इस अवसर पर एडीएम सुखदेव सिंह, एएसपी दिनेश कुमार, एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी ऊना सदर पृथीपाल सिंह, एसडीएम व रिटर्निंग ऑफिसर हरोली दिलेराम धीमान, एसडीएम व रिटर्निंग ऑफिसर बंगाणा संजीव धीमान, सहायक आयुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर गगरेट संजीव कुमार, अंब के एसडीएम व रिटर्निंग ऑफिसर सुरजीत सिंह राठौर, डीएसपी अजय राणा, निर्वाचन तहसीलदार राजेश डोगरा भी उपस्थित थे।
मीडिया केंद्र किए गए स्थापित
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विकास लाबरू ने ऊना कॉलेज व अंब कॉलेज में स्थापित मीडिया केंद्रों का निरीक्षण भी किया। ऊना कालेज में प्रधानाचार्य के कक्ष में मीडिया केंद्र स्थापित किया गया। अंब कॉलेज में प्रधानाचार्य कक्ष के साथ सटे कक्ष में मीडिया केंद्र की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि ऊना कॉलेज में स्थापित मीडिया सेंटर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक गुरमीत बेदी और अंब कॉलेज में स्थापित मीडिया सेंटर में सहायक लोक संपर्क अधिकारी राजेश जसवाल मीडिया कर्मियों को मतगणना के राउंड वाइज आंकड़े उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मीडिया कर्मियों को मतगणना कक्ष तक जाने से पहले अपने मोबाइल मीडिया सेंटर में ही रखने होंगे। मीडिया सेंटर में टेलीफोन, फैक्स, कंप्यूटर, इंटरनेट व टीवी की सुविधा भी उपलब्ध होगी।