फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   विषैले जीवों के काटने से दो लोग घायल

विषैले जीवों के काटने से दो लोग घायल

Thu, 29 Jun 2017 10:43 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
विषैले जीवों के काटने से दो लोग घायल
ऊना। जिले के ईसपुर और कोटला गांव में दो लोगों को विषैले जीवों ने काट लिया। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, यह साफ हो गया है कि इनमें से एक युवक को बिच्छु ने काटा है जबकि, दूसरे को किसी अन्य विषैले जीवन ने काटा, जिसका पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार पहला मामला गांव ईसपुर का है, जहां स्थानीय निवासी सुभाष (32) बुधवार रात को अपने घर के समीप काम कर रहा था कि तभी अचानक उसे बिच्छु ने काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे ऊना अस्पताल पहुंचे। वहीं, दूसरा मामला गांव कोटला का है, जहां स्थानीय निवासी गुड़िया (30) को घर में घरेलू काम करते समय किसी विषैले जीव ने काट लिया। जब तक वह विषैले जीव को देख पाती, तब तक जीव अदृश्य हो गया। परिजनों को पता चलते ही वह गंभीर हालत में उसे ऊना अस्पताल लेकर आए। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि दोनों पीड़ितों को उपचार दिया गया है। दोनों की हालत में अब सुधार है। उन्होंने कहा कि बिच्छु और सांप के काटने पर तुरंत चिकित्सक की सहायता लें। झाड़फूंक के चक्करों में पड़कर समय न बर्बाद करें। जिले में बरसात का मौसम शुरू होने से पहले ही सर्पदंश सहित अन्य विषैले जीवों के दंश मामलों में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed