फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   80 typhoid cases reported at the District Ayurvedic Hospital in a week.

Una News: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में एक हफ्ते में आए टायफाइड के 80 मामले

Thu, 18 Jun 2026 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 18 Jun 2026 07:05 AM IST
विज्ञापन
80 typhoid cases reported at the District Ayurvedic Hospital in a week.
जिला आयुर्वेदिक अस्पताल की ओपीडी में स्वास्थ्य जांच करवाता मरीज। संवाद
ऊना। बदलते मौसम और बढ़ते तापमान के बीच जिले में टायफाइड के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में पिछले एक सप्ताह के दौरान टायफाइड के करीब 80 मामले सामने आए हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ अस्पताल की ओपीडी में भी पिछले कुछ दिनों से बढ़ोतरी देखी जा रही है।
मौसम में उतार-चढ़ाव, दूषित भोजन व साफ सफाई का ध्यान न रखने के कारण लोग टायफाइड समेत अन्य मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
अस्पताल में प्रतिदिन बुखार, पेट दर्द, उल्टी, दस्त और कमजोरी जैसी शिकायतों के साथ मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें हर उम्र वर्ग के मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में खान-पान को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों, बासी भोजन और दूषित पानी के सेवन से बचना चाहिए। लोगों को केवल स्वच्छ और ताजा भोजन ग्रहण करने के साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बीते सप्ताह में जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में 600 के करीब ओपीडी रही। इसमें से 80 मामले केवल टायफाइड से संबंधित हैं। बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए चिकित्सकीय सेवाओं को व्यवस्थित रखा गया है और मरीजों को आवश्यक परामर्श व उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

चिकित्सकों ने लोगों से बुखार लगातार बने रहने, भूख कम लगने, पेट संबंधी परेशानी या अत्यधिक कमजोरी महसूस होने पर तुरंत स्वास्थ्य जांच करवाने की अपील की है। विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात से पहले और गर्मी के इस दौर में संक्रमण फैलने की आशंका अधिक रहती है। ऐसे में व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथों की सफाई और संतुलित आहार अपनाकर टायफाइड से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed