फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   8 posts of Anganwadi worker and 15 posts of helper will be filled in Haroli.

Una News: हरोली में आंगनबाड़ी वर्कर के 8 और हेल्पर के 15 पद भरे जाएंगे

Fri, 02 Aug 2024 03:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 02 Aug 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
8 posts of Anganwadi worker and 15 posts of helper will be filled in Haroli.
हरोली (ऊना)। बाल विकास परियोजना हरोली के तहत आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के लिए आवेदन 16 अगस्त तक आमंत्रित किए गए हैं। सीडीपीओ हरोली पूनम चौहान ने बताया कि अभ्यर्थी अपने आवेदन सादे कागज पर भर के 16 अगस्त सायं 5 बजे तक बाल विकास परियोजना कार्यालय हरोली में जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरोली में आंगनबाड़ी वर्करों के 8 और हेल्परों के 15 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र अप्पर पालकवाह, अटावा मुहल्ला पंडोगा, हरिजन बस्ती खडड-1, सलोह महादेव -1, कांगड़ हार, उपरलीपाली, बाथड़ी-1 और लोहर मोहल्ला बीटन में एक-एक पद आंगनवाडी वर्करों का भरा जाएगा। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र क्यार मुहल्ला, नंगल कलां वर्तमान, संतोषगढ़ के वार्ड नं 4, वार्ड नं 2, वार्ड नं 7, 8 व 9, बालीवाल, माकोड़गढ़ कुम्हार कबीरपंथी मोहल्ला, लोहारबस्ती बढे़ड़ा, भाई दा मोड़, होशियारपुर रोड खड्ड, भरवाल मुहल्ला ललड़ी, नंगल खुर्द वर्तमान, कुंगड़त वर्तमान, जैजों मोड व शिव मंदिर सलोह में सहायिकाओं का एक-एक पद भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी हरोली के दूरभाष नम्बर 01975-292563 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त पूनम चौहान ने बताया कि ग्राम पंचायत सलोह के आंगनबाड़ी केंद्र शिव मंदिर सलोह में आंगनबाड़ी वर्कर का एक पद 12वीं पास आंगनबाड़ी सहायिका में से पदोन्नति आधार पर भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed