{"_id":"69efa321e88ed1c01e0cb34a","slug":"7775-voters-will-decide-the-fate-of-the-candidates-una-news-c-93-1-una1002-189693-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 7,775 मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 7,775 मतदाता
Tue, 28 Apr 2026 07:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 28 Apr 2026 07:25 AM IST
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ नगर परिषद के चुनाव में लगभग 7,775 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई नगर परिषद का गठन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।
नगर के कुल नौ वार्डों के कुल 7,775 मतदाताओं में से 135 महिला वोटर पुरुष वर्ग से ज्यादा हैं। जिस से साफ है कि नई नगर परिषद के गठन में महिला व पुरुष मतदाताओं की निर्णायक भूमिका रहेगी। नगर का वार्ड दो सब से अधिक मतदाताओं वाला वार्ड है। जिसमें कुल 1,048 मतदाताओं में से 501 पुरुष एवं 547 महिला मतदाता हैं। नगर के वार्ड छह में मतदाताओं की संख्या दूसरे वार्डों की तुलना में सब से कम यानी 539 है। वर्ष 2021 में हुए नगर परिषद चुनाव में इस वार्ड में हालांकि मतदाताओं की संख्या 527 थी जो कि 12 मतों के साथ बढ़कर अब 539 हो गई है। जिन में 270 महिला व 269 पुरुष मतदाता शामिल हैं।
क्षेत्रफल की दृष्टि से नगर में सब से छोटा वार्ड भी छह है जबकि सब से बड़ा वार्ड तीन है। नगर परिषद के दूसरे वार्डों को देखा जाए तो वार्ड एक में 498 महिला व 512 पुरुष मतदाता, वार्ड़ तीन में 485 महिला व 471 पुरुष, वार्ड चार में 388 पुरुष व 394 महिला, वार्ड पांच में 463 महिला व 441 पुरुष , वार्ड सात में 452 महिला एवं 416 पुरुष , वार्ड आठ में 408 पुरुष व 399 महिला, वार्ड नौ में 383 महिला व 381 पुरुष मतदाता सूची में पंजीकृत हुए हैं। नगर के कुल 9 वार्डों में 7,775 मतदाता पंजीकृत हैं जिन में 3,955 महिला मतदाता एवं 3,820 पुरुष मतदाता शामिल हैं। पहली बार वोट करने वाले 97 युवा मतदाता भी इसमें शामिल हैं। नगर परिषद चुनाव में पहली बार मतदान करने के लिए 33 युवक एवं 64 युवतियां पंजीकृत हुए हैं।