फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जिला में 2487 पात्रों को बांटे गए गैस कनेक्शन

जिला में 2487 पात्रों को बांटे गए गैस कनेक्शन

Sat, 05 Jan 2019 10:46 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Sat, 05 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
जिला में 2487 पात्रों को बांटे गए गैस कनेक्शन
Ujjwala scheme

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। आईओसी के रिटेल सेल्स के प्रबंधक सचिन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पांच करोड़ गैस कनेक्शन वितरित करने के लक्ष्य को समय से पहले ही पूरा कर लिया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मार्च 2019 तक का समय दिया गया था। उस लक्ष्य को पिछले वर्ष के अगस्त तक ही पूरा कर लिया गया है।


ऊना जिले में हिमाचल प्रदेश गृहणी योजना के तहत अलग से अभी तक 2487 पात्रों को गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं। 4500 नए कनेक्शन आ गए हैं। शनिवार को ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता में सचिन अग्रवाल ने कहा कि जिला ऊना में भी पीएमयूवाई के तहत वितरण का आंकड़ा सराहनीय है। आंकड़ों को देखें तो यह 100.19 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। यदि बात करें तो वर्ष 2016 में यही आंकड़ा 87.06 प्रतिशत था। योजना के तहत कुल 3626 एलपीजी कनेक्शन लगे हैं।

विज्ञापन

 

आईओसी ने बीपीएल परिवारों एवं पात्रों को 1546 कनेक्शन जारी किए हैं। जिला ऊना में पात्रों की संख्या 1 लाख 20 हजार 891 है, जिन्हें योजना के तहत एलपीजी वितरित किए जा चुके हैं। प्रदेश में सभी बीपीएल परिवारों, एपीएल में एससीएसटी को आगामी दिनों में योजना के तहत कवर किया जाएगा। मार्च 2020 तक अतिरिक्त तीन करोड़ गैस कनेक्शन वितरण करने का जहां लक्ष्य है। पांच करोड़ से ज्यादा के आंकड़े में आईओसी के माध्यम से देशभर में 275 करोड़ से अधिक कनेक्शन जारी किए हैं। इस मौके पर नरेश, कमल, बलवीर सिंह, रोहित डोगरा और ओंकार नाथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed