फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बंगाणा कॉलेज में 85 लाख से बनेगा स्टेडियम

बंगाणा कॉलेज में 85 लाख से बनेगा स्टेडियम

Wed, 17 Oct 2018 10:41 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
बंगाणा कॉलेज में 85 लाख से बनेगा स्टेडियम
बंगाणा/लठियाणी(ऊना)। ग्रामीण विकास, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पूंजीवाद व साम्यवाद कभी हमारी विचारधारा नहीं रही है तथा समाज में अंतिम पायदान में बैठे व्यक्ति का कल्याण व उत्थान ही राष्ट्र का विकास है। वीरेंद्र कंवर बुधवार को राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में 85.67 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले स्टेडियम एवं पैवेलियन का शिलान्यास करने के अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक एवं सांसद अनुराग ठाकुर भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के जमासनी में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से सभी सुविधाओं से युक्त भव्य स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री द्वारा जल्द ही शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने विश्राम गृह बंगाणा में वर्षा से प्रभावित एवं अन्य राहत राशि के 54 लोगों को 5.73 लाख रुपये के चेक भी वितरित किए। इसी बीच केंद्रीय विद्यालय बंगाणा के प्रधानाचार्य एवं एसडीएम बंगाणा ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 11 हजार रुपये की राशि का चेक भी मंत्री को भेंट किया। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने वीरेंद्र कंवर को विभिन्न मांगों को लेकर एक मांगपत्र भी सौंपा। इस अवसर पर एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार, डीएसपी मनोज जंबाल, जिला पंचायत अधिकारी रमण शर्मा, बीडीओ सोनू गोयल, कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो. अश्वनी शर्मा, जिला परिषद सदस्य इंदु दरोच, मंडल महामंत्री चरणजीत शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय शर्मा, मदन राणा, ठाकुर जगत राम, गो-संवर्धन बोर्ड के सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, सूरम सिंह, राजेंद्र, सतीश, नवीन ठाकुर, स्थानीय पंचायत प्रधान अनीता, उपप्रधान मनोज कुमार, राम सिंह, पीटीए प्रधान राम सिंह ठाकुर, एससीए प्रधान शालू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के आधार पर तैयार हों विद्यार्थी: अनुराग
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि ग्लोबलाइजेशन के इस दौर में विद्यार्थी अपने आपको को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के आधार पर तैयार करें। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है तथा रोजगार व स्वरोजगार के क्षेत्र में भी नई-नई चुनौतियां सामने आ रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से विभिन्न कौशलों में पारंगत होने तथा अपने व्यक्तित्व में गुणात्मक सुधार लाने पर भी जोर दिया ताकि आधुनिक चुनौतियों को वे सामना करते हुए जीवन में अपने आपको स्थापित कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed