{"_id":"5bb64411867a55293a3fda37","slug":"71538671633-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग ने जारी की पदोन्नत हुए कर्मचारियों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग ने जारी की पदोन्नत हुए कर्मचारियों की सूची
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
promotion
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। शिक्षा विभाग ने वर्ष 2008 में जो मुख्याध्यापक और प्रवक्ता प्रधानाचार्य पद पर तदर्थ आधार पर पदोन्नत हुए थे उनकी पदोन्नतियों को नियमित किया गया है। नियमित प्रधानाचार्यों की सूची कार्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
पदोन्नत हुए कार्यरत एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों से उच्च शिक्षा उपनिदेशक बीआर धीमान ने कहा कि वे विभाग के आदेश की सूची को वेबसाइट से डाउनलोड कर लें या शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय से दो दिनों के भीतर स्वयं प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि वेतन निर्धारण संबंधी विकल्प 15-10-2018 तक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में दें, ताकि उन्हें समय पर विभागीय लाभ मिल सके। शिक्षा उपनिदेशक ने कहा कि लाभ से वंचित पदोन्नत कर्मचारी और अधिकारी स्वयं जिम्मेवार होंगे।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों की सूची में पवन कुमार, अमरजीत सिंह, संतोष कुमार, ओम राज, त्रिलोचन सिंह, कुलदीप सिंह, सुदेश कुमारी, बिशन दास, होशियार सिंह, ओम प्रकाश, देव राज और सेवारत प्रधानाचार्यों में अनिल कुमार, मंजीत जसवाल, धनपत राय, सुरिंद्र कुमार, वंदना कुमारी, नसीब सिंह, रविंद्र कुमार, केवल कृष्ण, नीलम कुमारी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन