{"_id":"5bb395c1867a557fe67e2f4f","slug":"71538495937-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंवर ने स्वच्छता रैली को दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंवर ने स्वच्छता रैली को दिखाई हरी झंडी
Updated Tue, 02 Oct 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
अभियान को जन आंदोलन का रूप देने की जरूरत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाकलां (ऊना)। स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन का रूप देने की जरूरत है। समुचित साफ-सफाई के अभाव में जहां आज मानव कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त हो रहा है वहीं पर्यावरण भी तेजी से प्रदूषित हुआ है। यह बात ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर कुटलैहड़ के रायपुर मैदान कही।
विज्ञापन
उन्होंने स्कूली बच्चों की ओर से आयोजित स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि स्वच्छता को लेकर बच्चे सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने बच्चों से जहां गंदगी न फैलाने का आह्वान किया वहीं लोगों को जागरूक करने पर बल दिया। इस अवसर पर एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार, जिला पंचायत अधिकारी रमण शर्मा, तहसीलदार शमशेर सिंह, बीडीओ सोनू गोयल, पूर्व जिला पार्षद कृष्ण पाल शर्मा, अध्यापक संजीव पराशर, राजकुमार राजू, कुटलैहड़ भाजयुमो अध्यक्ष राम सिंह सहित गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन