{"_id":"5babbbbc867a557eb715cec4","slug":"71537981372-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल किल्लत से जूझ रहा विकास नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल किल्लत से जूझ रहा विकास नगर
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
पानी की समस्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। नगर परिषद के वार्ड नंबर 4 के विकास नगर में लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि लोगों को स्वयं पानी के टैंकर मंगवाकर काम चलाना पड़ रहा है।
कई दिनों से चल रही समस्या का हल न होने पर लोगों ने आईपीएच के प्रति कड़ा रोष जताया है। लोगों ने दो टूक कहा है यदि समय रहते समस्या का हल न हुआ, तो आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा। स्थानीय लोगों सुरक्षा देवी, सुमन, दर्शना देवी, बेबी, एमसी कालिया, अनीता, संतोष कुमारी, दर्शना, पूनम, जीतू, गोल्डी, धीरज, राजीव, सुरेश, पवन, मदन लाल, प्रेम लता और पवना ने बताया कि उन्हें कई माह से पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। गमियों का पूरा सीजन पेयजल आपूर्ति बाधित रही है। इसके चलते उन्हें खुद पैसे खर्च कर पानी का प्रबंध करना पड़ा। गर्मी का मौसम खत्म होते ही पानी की किल्लत भी दूर होने की उम्मीद थी, लेकिन बरसात के मौसम में भी विभाग की कार्य प्रणाली में कोई सुधार न होने के चलते लोगों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो सका।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस समस्या के बारे में कई बार विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को भी अवगत करवाया लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान देना जरूरी नहीं समझा है। इसके चलते उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी न आने से उनके रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित होने लगे है। इस बारे में आईपीएच विभाग के एक्सईएन नरेश धीमान ने कहा कि मामला उनके ध्यान नहीं है। यदि ऐसी समस्या है, तो जल्द लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
विज्ञापन