फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Sat, 22 Sep 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता
बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। जिले में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। शनिवार सुबह से लगातार रिमझिम बारिश देर शाम तक जारी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को जिला में 40 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। इससे कृषि कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें छा गई हैं। मक्की फसल की कटाई के मौके पर बारिश किसानों मुसीबत बनकर आई है। आगामी दिनों में बारिश का क्रम जारी रहता है, तो मक्की को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। हालांकि बारिश से एकाएक मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। दिन भर बारिश के चलते लोगों को भारी मुसीबतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन


किसानों किशोरी लाल, हरबंस लाल, गुरवचन सिंह, जीत सिंह, जरनैल ने बताया कि मक्की की फसलों की कटाई शुरू कर दी है। इसके चलते कटी हुई फसलें खेतों में ही पड़ी हैं। बारिश के कारण मक्की के खराब होने की आशंका है। इससे उन्हें क्षति उठानी पड़ सकती है। अभी कई क्षेत्रों में किसान फसल की कटाई की तैयारियां कर रही रहे थे। मौसम विभाग कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार के मुताबिक एक-दो दिन तक मौसम खराब रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में पसरा सन्नाटा
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से स्थानीय बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। बाजार में भी मंदी छाई रही। दुकानदारों अरविंद, कपिल, नन्हा, प्रिंस, राजेश, नरेंद्र, संजीव, मोहन के अनुसार शनिवार को एक तो पूरा दिन हुई बारिश से बाजारों से ग्राहक नदारद रहे, वहीं तीन दिन लगातार बैंक बंद होने का असर भी बाजार में दिख रहा है। तीन दिन बैंक की छुट्टी होने से लोग पैसों का लेनदेन नहीं कर पाए। इससे बाजार की मंदी पर दोहरी मार पड़ी है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed