फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दयोली खड्ड उफान पर, यातायात ठप

दयोली खड्ड उफान पर, यातायात ठप

Sat, 11 Aug 2018 11:13 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
दयोली खड्ड उफान पर, यातायात ठप
- फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई जोरदार बारिश ने जमकर कहर बरपाया। बारिश से क्षेत्र की सहायक खड्डों एवं नालों का पानी उफान पर आने से कई जगह घंटों यातायात बाधित रहा। भरवाईं मार्ग पर दुकानों में नालियों का पानी घुस गया। इससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके साथ दो पहिया वाहन चालकों को भी सफर करते समय भारी परेशानियों से जूझना पड़ा।

दियोली में खड्ड का जलस्तर बढ़ने से गगरेट-दौलतपुर मार्ग पर लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। इससे सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों अविनाश, रमेश, जसवंत, अनिल, रोहित एवं अजय ने बताया कि एकाएक जोरदार बारिश के बाद खड्ड का जलस्तर एकदम से बढ़ गया। कुछ ही समय बाद संघनई खड्ड से वाहनों का गुजरना ही मुश्किल हो गया। उन्होंने बताया कि कुछ लोग जान को जोखिम में डालकर गुजरते रहे। तेज बारिश के चलते यातायात बाधित रहा। राहगीर जलस्तर कम होने का इंतजार करते रहे। बारिश के चलते किसानों को भारी क्षति पहुंची है। किसानों की बेलदार सब्जियों को भारी नुकसान हुआ है। खेत तालाब में तबदील हो गए।
विज्ञापन


किसानों होशियार सिंह, दरबार चंद, कमल किशोर, प्रीतम चंद, देव राज का कहना है कि लगातार भारी बारिश से खेतों में पानी भरने से तालाब का रूप धारण कर लिया है। इससे फसलों को काफी नुकसान होगा। हर साल प्राकृतिक आपदा के चलते उन्हें लाखों रुपये का नुकसान झेलने को मजबूर होना पड़ता है। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई भी राहत नहीं दी जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed