फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   धुंध की सफेद चादर के आगोश में ऊना

धुंध की सफेद चादर के आगोश में ऊना

Thu, 14 Dec 2017 10:24 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
धुंध की सफेद चादर के आगोश में ऊना

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
जिला में सर्दी और धुंध का कहर पड़ना शुरू हो गया है। लोग धुंध और ठंड से ठिठुर रहे हैं। सर्दी से जिला में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वीरवार सुबह मौसम में अचानक बदलाव आया और पूरा जिला धुंध की सफेद चादर से घिर गया। हालात ये थे कि वाहनों की हेडलाइट एक मीटर तक ही सड़क दिखा पा रही थी। इसके चलते हाईवे पर कई वाहनों के पहिये थम गए। हालांकि दोपहर के समय कुछ पल के लिए सूर्य देव के दर्शन जरूर हुए लेकिन दिन भर आसमान में काले बादल छाए रहे।

सुबह-शाम धुंध इतनी घनी और ठंड इतनी तेज है कि लोगों को घर में दुबक कर रहना पड़ रहा है। वहीं रात को धुंध से वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। इससे चालकों को हर सूय संभल कर चलना पड़ रहा है। वीरवार सुबह स्कूली, कॉलेज और आईटीआई के छात्र-छात्राओं को धुंध और ठंड के बीच निकलना पड़ा। वहीं धुंधसे वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतें पेश आई हैं। सर्द हवाओं और धुुंध के बीच जिंदगी ठहर सी गई है। लोगों ने शहर में दुकानों के बाहर आग जलाकर सर्दी से बचने की कोशिश की।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी हरेंद्र सिंह, विक्की, साजु राम, लाडी, कुलदीप कुमार, रमन शर्मा, गौरी, सपना आदि का कहना है कि सर्दी से आम लोगों का जीना मुहाल है। खासकर सुबह और शाम के समय जोरदार ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के कार्यकारी अधिकारी विनोद शर्मा ने वीरवार को ऊना में न्यूनतम तापमान 8.7 और अधिकतम 21.2 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed