फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   एचआरटीसी कर्मियों की छुट्टियां खत्म करने का विरोध

एचआरटीसी कर्मियों की छुट्टियां खत्म करने का विरोध

Sun, 10 Dec 2017 06:46 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी कर्मियों की छुट्टियां खत्म करने का विरोध

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
हिमाचल परिवहन मजदूर संघ की बैठक रविवार को परिवहन निगम के रेस्ट हाउस में की गई। इस बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश सचिव ठाकुर हकीकत राय ने की। इस दौरान संघ ने कर्मचारियों की छुट्टियां खत्म करने के निगम के आदेशों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि प्रतिपूरक अवकाश कर्मचारी जमा नहीं करते बल्कि ये अवकाश अधिकारियों की तानाशाही से जमा हो जाते हैं। हालात ऐसे हैं कि किसी भी कर्मचारी को समय पर छुट्टी नहीं दी जाती।

यहां तक कि ड्यूटी इंचार्ज और क्षेत्रीय अधिकारी भी शक्तियों का दुरुपयोग कर छुट्टी के मामले में वर्कशॉप कर्मचारियों समेत चालकों-परिचालकों का शोषण करते हैं। कर्मचारियों की छुट्टी जमा होती रहती है। उन्होंने आरोप जड़ा कि निगम के करीब 6200 कर्मचारियों, चालकों और परिचालकों के करीब डेढ़ लाख अवकाश अधिकारी नियमों की आड़ में खत्म कर रहे हैं। प्रार्थना पत्र देने पर भी छुट्टी नहीं दी जा रही। निगम कर्मियों का बंधुआ मजदूरों की तरह मानसिक, सामाजिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा है। यदि कोई कर्मचारी बीमारी की हालत में छुट्टी मांगता है तो भी उसे छुट्टी नहीं दी जा रही।
विज्ञापन


यदि कोई छुट्टी की अर्जी देकर इलाज करवाने चला जाए तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर चार्जशीट तक किया जा रहा है और वेतन भी बंद कर रहे हैं। इसी रवैये से कर्मचारियों के अवकाश जमा हो रहे हैं जिसकी सजा उन्हें अवकाश खत्म करवाकर भुगतने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उन अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए जो कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि निगम अधिकारियों के कर्मचारियों, चालकों-परिचालकों के अवकाश खत्म करने के आदेशों को तुरंत वापिस लिया जाए वरना कर्मचारियों को संघर्ष की राह अपनाने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस बैठक में संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों में शक्ति कुमार, नरेश कुमार, संजीव कुमार, राम कुमार, विजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, गगनदीप, पवन कुमार हैप्पी, सुभाष चंद, राकेश कुमार, कुलदीप कुमार, अविनाश कुमार, सतीश कुमार, अरुण कुमार, संदीप कुमार, जुगल किशोर, हरि सिंह, अमरीश कुमार और शशि पाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed