फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सलोह स्कूल में एनएसएस शिविर संपन्न

सलोह स्कूल में एनएसएस शिविर संपन्न

Tue, 05 Dec 2017 06:24 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
सलोह स्कूल में एनएसएस शिविर संपन्न
पुरस्कारों से स्कूल के स्वयंसेवी छात्र नवाजे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

हरोली(ऊना)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोह में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। शिविर के समापन समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अवदेश यादव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वयंसेवियों ने मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी दिनेश कुमार ने सात दिवसीय एनएसएस शिविर की रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। उन्होंने बताया कि शिविर में स्वयंसेवियों ने सार्वजनिक स्थलों और स्कूल परिसर की साफ-सफाई की। इसके अलावा स्वयंसेवियों ने पर्यावरण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरुकता रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि अवदेश यादव ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए एनएसएस शिविर के सफल आयोजन पर बधाई दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनएसएस राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जाने वाला कार्यक्रम है। इसमें विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों के बारे में भी जानकारियों से अवगत करवाया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के द्वारा स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया। इस मौके स्कूल के प्रधानाचार्य रूप चंद शर्मा, एडीपीओ अनिल शर्मा, सतीश शर्मा, रविंद्र कुमार, जोगिंद्र कौशल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकार दिनेश कुमार तथा समीक्षा शर्मा सहित स्कूल समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed