{"_id":"5a23e9194f1c1b72548c0fa7","slug":"71512302873-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरव व अनिका ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरव व अनिका ने जीता गोल्ड
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
जिला ऊना कराटे एसोसिएशन की ओर से इंदिरा स्टेडियम में रविवार को 10वीं जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके शुभारंभ पर जेएस विस्डम स्कूल के चेयरमैन जगदीश राव मुख्यातिथि रहे। इस प्रतियोगिता में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबा सर्वजोत सिंह बेदी, नप के अध्यक्ष अमरजोत सिंह बेदी, एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील चौधरी, महासचिव विकास शर्मा, रेणुका चौधरी, बीनू गुप्ता, शैलजा शर्मा, विनोद कुमार, अमन, दिव्यांशी और साहिल सहित संघ के कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
मुख्यातिथि जगदीश राव ने खिलाड़ियों को आत्म रक्षा के लिए कराटे सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज कल के माहौल में आत्म रक्षा अति आवश्यक है। एसोसिएशन के महासचिव विकास शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 110 कराटे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के लिए चार इंटरनेशनल कोच पंजाब से गुलशन कुमार, अमृतसर से जितेंद्र, बिहार से शिवम और खन्ना से सफल को रेफरी के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
पहले दिन खेले मुकाबलों में 4 और 5 आयु वर्ग के लड़कों में आरव जसवाल ने गोल्ड और अक्ष ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। लड़कियों में अनिका ने गोल्ड, वैभवी ने सिल्वर मेडल हासिल किया। सुनैना और रुबानी ने ब्रांज मेडल पाया। छह वर्षीय लड़कों में आरव ने गोल्ड एवं आरुष ने सिल्वर मेडल हासिल किया। लड़कियों में गुरांगिनी ने गोल्ड, मनी कर्निका ने सिल्वर और साची ने ब्रांज मेडल पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
7-8 आयु वर्ग के लड़कों में आरुष शर्मा ने गोल्ड, आदिश ने सिल्वर एवं आरव ने ब्रांज मेडल हासिल किया। आयु 9-10 वर्ग के लड़कों में नितिन ने गोल्ड, कुशाग्र शर्मा ने सिल्वर एवं प्रित्यूश ने ब्रांज मेडल पाया। इसी तरह आर्यन ने गोल्ड, प्रणव ने सिल्वर व अक्षदीप व आर्यन धीमान ने ब्रांज मेडल हासिल किया।